सभी के सहयोग से कोरोना से लड़ेगा पांवटा - ऊर्जा मंत्री- ddnewsportal.com

सभी के सहयोग से कोरोना से लड़ेगा पांवटा - ऊर्जा मंत्री- ddnewsportal.com

सभी के सहयोग से कोरोना से लड़ेगा पांवटा 

ऊर्जा मंत्री ने भारत विकास परिषद सहित विदित फार्मा का मदद के लिए जताया आभार, सिविल अस्पताल को सौंपी राहत

पांवटा साहिब कोरोना महामारी पर अवश्य विजय पाएगा। यहां पर स्वंय सेवी संस्थाओं सहित उद्योगों के सहयोग से हम जल्द महामारी पर काबू पा लेंगे। यह बात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे भारत विकास परिषद और विदित फार्मा द्वारा प्रदान किये गये सहयोग के बाद कही। उन्होंने कहा कि उक्त संस्था और उद्योग के सहयोग से

सिविल हॉस्पिटल पाँवटा साहिब में 50 Face Shield, 100 N-95 मास्क, 200 सैनिटाइजर, 75 oxymete और 12 oxyflow meter दिए गये हैं। हम कोरोना से लड़ने के लिए हरसम्भव कोशिश लगातार कर रहे हैं। लोग बस ऐसे ही सहयोग करते रहें, एवं घर रहे सुरक्षित रहें। उन्होंने 
इस सहयोग के लिए भारत विकास परिषद एवं विदित फ़ार्मा का प्रमुख रूप से ये सब चीजें उपलब्ध करवाने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब को मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के माध्यम से 40 Oxymeter भेंट किये। जिनका उपयोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी पंचायतो में संभावितों का oxygen level चेक करेंगे। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब मे सिविल अस्पताल और जेसी जुनैजा चैरिटेबल अस्पताल मे ऑक्सीजन युक्त बेड की सुविधा शुरू की

जा चुकी है। उन्होंने जनता से आहवान किया है कि यदि कोई बीमार है तो समय पर अपना टेस्ट करवायें और उसमें भर्ती हो जाएं। अत्यधिक देरी आपकी जान पर भी भारी पड़ सकती है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न बरते। इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन, अस्पताल प्रभारी डाॅ अमिताभ जैन, बीएमओ राजपूर डाॅ अजय देओल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गोयल, सचिव अनिल सैनी, नरेश खापड़ा, मंडल प्रधान अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेन्द्र कुमार, चरणजीत सिंह चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।