चंद्र ग्रहण- इन तीन राशियों की किस्मत के खुलेंगे ताले ddnewsportal.com

चंद्र ग्रहण- इन तीन राशियों की किस्मत के खुलेंगे ताले ddnewsportal.com
फाइल फोटो साभार गूगल।

वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन

इन तीन राशियों की किस्मत के खुलेंगे ताले, पढें पूरी खबर...

वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण इसी माह लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिंमा के दिन लग रहा है। 16 मई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण हालांकि भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा। सूतक काल भी इस ग्रहण का मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए पूर्णिमा का व्रत आदि कार्य करने में भी कोई आपत्ति नहीं है। चूंकि

यह ग्रहण है, इसलिए निश्चित तौर पर कई राशियों पर इस ग्रहण का असर पड़ेगा। 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। यह ग्रहण विशाखा नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र के योग कई राशियों पर प्रभाव दिखाएंगे। कई राशियों के लिए इस ग्रहण का विपरीत प्रभाव पड़ेगा, तो कई राशियों के लिए ये किस्मत के ताले खोलेंगे। 
मेष, सिंह और धनु राशि के लिए ये चंद्र ग्रहण बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है। आइए जानें इन राशियों पर क्या प्रभाव दिखाएगा बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण: 

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण बहुत ही उत्तम फल लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों को समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान, मान-सम्मान, तरक्की, आय के नए नए साधनों का विकास होगा। इस तरह मेष राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही उत्तम फल देना वाला साबित होगा। 

सिंह राशि: इसी तरह सिंह राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण निवेश में लाभ

देने वाला साबित होगा। इस अवधि में आप जिन चीजों में निवेश करेंगे, उनमें आपको लाभ लाभ मिलेगा। इसलिए इस समय का सही इस्तेमाल करें।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए भी यह ग्रहण बहुत लाभदायक है। धनु राशि के लोगों को जहां प्रमोशन मिलने के योग हैं, वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां और लाभ ही लाभ के योग बन रहे हैं।