रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के दर पंहुचे हाटी ddnewsportal.com

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के दर पंहुचे हाटी ddnewsportal.com

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के दर पंहुचे हाटी

एथनोग्राफिक सर्वे रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा, RGI ने दिया ये आश्वासन.....

हिमाचल प्रदेश के शिमला लोकसभा सीट के सांसद सुरेश कश्यप की अगुवाई में हाटी केंद्रीय कार्यकारिणी का एक शिष्टमंडल नई दिल्ली में रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से मिला और गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान सभी तकनीकी पहलुओं सहित एथनोग्राफिक सर्वे पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आरजीआई द्वारा पहले लगाई गई आपत्तियों के बारे में तथ्यों के साथ स्पष्टीकरण दिया

गया, जिसका समाधान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 18 सितंबर 2021 को जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई एथनोग्राफिक रिपोर्ट में भी किया गया है। इस दौरान आरजीआई ने आश्वस्त किया कि वह तकनीकी विशेषज्ञों के साथ हाटी समुदाय की एथनोग्राफिक रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे। और उसके बाद रिपोर्ट जनजाति मंत्रालय भारत सरकार को भेज दी जाएगी। चर्चा में महापंजीयक भारत सरकार (आरजीआई) डिप्युटी रजिस्टार जनरल, सांसद सुरेश कश्यप, हाटी समिति केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री और कोषाध्यक्ष अतर सिंह नेगी आदि शामिल रहे।