Paonta Sahib: डिवाइन विजडम स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन, ये रहा उद्देश्य... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: डिवाइन विजडम स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन, ये रहा उद्देश्य... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: डिवाइन विजडम स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन, ये रहा उद्देश्य...

पाँवटा साहिब के माजरा स्थित डिवाइन विज़डम स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावक और विद्यालय के बीच समन्वय स्थापित करना था। इस सत्र में मुख्यतः स्कूल के विज़न, मिशन और 8 सूत्रीय शैक्षिक कार्यक्रम को केंद्रित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में अभिभावकों का ज्ञानवर्धन करने के साथ-साथ विद्यालय छात्र और अभिभावक के बीच एक मजबूत रिश्ते की नींव भी रखना था। इसमें बताया गया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली कौशल पर आधारित होने के साथ-साथ मूल्याधारित एवं 21वीं सदी के कौशल के विकास को बढ़ावा देती है। 

प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा ने बताया कि अभिभावक और शिक्षक के बीच स्पष्ट और नियमित संचार, छात्र की शिक्षा एवं व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी को आधार बनाते हुए डिवाइन विज़डम स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के मुख्य नवाचार कार्यकारी अनन्य गोयल एवं प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रधानाचार्या ने सभी अभिभावकों का कार्यक्रम में उपस्थित होकर उसे सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी नीतियों एवं शैक्षिक प्रणाली को आकार  अभिभावकों के सहयोग के बिना नहीं दे सकते।