हिमाचल के प्रवक्ता की पिंजौर मे सड़क हादसे मे मौत ddnewsportal.com

हिमाचल के प्रवक्ता की पिंजौर मे सड़क हादसे मे मौत ddnewsportal.com

हिमाचल के प्रवक्ता की पिंजौर मे सड़क हादसे मे मौत

प्रदेश ने खोया होनहार युवा कर्मचारी, शिक्षक महासंघ ने जताया शोक।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी केमेस्ट्री के प्रवक्ता डाॅ सुनील बन्याल की पिंजौर मे सड़क हादसे मे दुखद मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ मामराज पुंडीर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हँसमुख स्वभाव, मिलनसार और हमेशा दूसरों की मदद को तैयार छोटे भाई सुनील बन्याल (शिमला विभाग प्रचार प्रमुख) पिंजौर के पास एक दुर्घटना में भगवान को प्यारे हो गए। हम सबके लिए और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सुनील बन्याल के निधन से स्तब्ध है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत संगठन मंत्री पवन मिश्रा, प्रान्त अध्य्क्ष पवन  कुमार, प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर, प्रान्त महामंत्री

विनोद सूद ने डॉ सुनील बन्याल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि सुनील बन्याल का निधन शिक्षा जगत के लिए क्षति है। हमने एक दोस्त खो दिया है। सुनील बन्याल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कर्मठ दायित्ववान कार्यकर्ता थे। वर्तमान में वह शिक्षा निदेशालय में नियुक्त थे। डॉ सुनील बन्याल हमीरपुर जिला से सम्बंध रखते थे। पिंजौर के SHO से टेलिफोन पर वार्तालाप हुई, उन्होंने कहा कि यह पिंजौर के पास सड़क क्राॅस कर रहे थे कि इनको ट्रक ने टक्कर लगाई और मोके पर ही इनका देहांत हो गया।