Himachal Singer Shruti: हिमाचली लोक गायिका श्रुति शर्मा के पहाड़ी साॅन्ग ने हासिल किया नया मुकाम ddnewsportal.com

Himachal Singer Shruti: हिमाचली लोक गायिका श्रुति शर्मा के पहाड़ी साॅन्ग ने हासिल किया नया मुकाम  ddnewsportal.com

Himachal Singer Shruti: दरवाजा खोल दिल का गाना एक मिलियन पार

हिमाचली लोक गायिका श्रुति शर्मा के पहाड़ी साॅन्ग ने हासिल किया नया मुकाम, कईं उपलब्धियाँ है नाम, देखें वीडियो भी...

हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा हर कौने में है। चाहे वह काबिलियत शिक्षा के क्षेत्र में हो, खेलकूद हो या गायकी के फील्ड में। एक से बढ़कर एक प्रतिभा अपने क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। ऐसी ही एक युवा प्रतिभावान गायकी के क्षेत्र में नाम कमा रही है। 
हम बात कर रहे हैं बिलासपुर की युवा हिमाचली लोकगायिका श्रुति शर्मा की। जिनकी एक एलबम "दरवाजा खोल दिल का" ने एक मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। उनके इस टाइटल साॅन्ग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 
श्रुति शर्मा के बारे में बात की जाएँ तो इनकी आवाज का जादू कम उम्र में ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्तमान में दालड़ाघाट से म्यूजिक में बीए फाइनल इयर की छात्रा है। एमए भी म्यूजिक में ही करेगी और इसी क्षेत्र में अपना केरियर बनाना चाहती है। 


श्रुति की उपलब्धियों की बात की जाएँ तो वह वाॅइस ऑफ हिमाचल 2017, वाॅइस ऑफ देवभूमि 2018 और वाॅइस ऑफ बिलासपुर 2017 के खिताब अपने नाम कर चुकी है।इसके अलावा कई रियेलटी शाॅ में अपनी आवाज का जलवा बिखेर चुकी है। श्रुति सतिंदर सरताज, रोहनप्रीत और कुमार साहिल आदि गायकों के साथ स्टेज शाॅ कर चुकी है। माना जाए तो श्रुति शर्मा हिमाचल की गायकी के क्षेत्र में एक उभरता सितारा है। उनकी कईं एलबम इस समय मार्केट में खूब चल रही है।

देखें वीडियों साॅन्ग-