HP Employees News: हिमाचल में कर्मचारियों के तबादले पर पूर्ण प्रतिबंध, आदेश जारी ddnewsportal.com

HP Employees News: हिमाचल में कर्मचारियों के तबादले पर पूर्ण प्रतिबंध, आदेश जारी ddnewsportal.com

HP Employees News: हिमाचल में कर्मचारियों के तबादले पर पूर्ण प्रतिबंध, आदेश जारी

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी तबादले की राजनीति अक्सर सुर्खियों में रहती है। कर्मचारी बहुल राज्य में सरकार भी कई बार झुकने को बिवश हो जाती है। लेकिन अब सुक्खू सरकार ने एम्पलाय ट्रांसफर को लेकर बड़ा सख्त निर्णय लिया है। हिमाचल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक 5 अगस्त से तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध

रहेगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद कर्मचारियों के तबादलों के ऐसे प्रस्तावों पर कार्रवाई और कार्यान्वयन किया जाएगा, जो व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 के पैरा 8 के तहत विशेष रूप से प्रदान की गई परिस्थितियों के अनुरूप होंगे।
इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों व उपायुक्तों को निर्देश जारी कर कड़ाई से अनुपालन के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 1 मार्च, 2024 को जारी पत्र के जरिये बताया था कि 1 अप्रैल, 2024 से या आदर्श आचार संहिता लागू होने की तारीख से जो भी पहले हो, कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध फिर से प्रभावी हो जाएगा। इसी के तहत अब तबादलों पर प्रतिबंध लगाया गया है।