इन कर्मचारियों को मिला नियमितीकरण का तोहफा- ddnewsportal.com

इन कर्मचारियों को मिला नियमितीकरण का तोहफा- ddnewsportal.com

इन कर्मचारियों को मिला नियमितीकरण का तोहफा 

प्रदेश कैबिनेट नै दी सौगात, 31 मार्च 2021 तक पूरी कर चुके हैं 8 साल की सेवाएं बनेंगे दिहाडीदार  

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि 31 मार्च 2021 को 8 वर्ष की सेवाएं पूरा कर चुके या 30 सितंबर को पूरा करने वाले अंशकालिक कर्मचारियों को दिहाड़ीदार बनाया जाएगा। वहीं पांच साल की सेवाएं 31 मार्च या 30 सितंबर को पूरा करने पर दिहाड़ीदार और कंटींजेंट कामगारों को

विभिन्न विभागों में उपलब्ध सीटों पर नियमित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जयराम मंत्रिमंडल की बैठक में  प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मियों, दैनिक/कंटींजेंट और अंशकालिक कार्यकर्ताओं को सौगात दी गई है। बैठक में विभिन्न विभागों में कार्यरत उन अनुबंध कर्मचारियों के सेवाकाल को नियमित करने का निर्णय लिया गया, जिन्होंने 31 मार्च 2021 को तीन वर्ष का सेवाकाल पूरा किया है या जिनका सेवाकाल 30 सितंबर 2021 को पूरा होने जा रहा है। 
इसी तरह मंत्रिमंडल ने उन दैनिक/कंटींजेंट कार्यकर्ताओं की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया जो 31 मार्च को अपनी सेवाओं के पांच साल पूरा कर चुके हैं या फिर 30 सितंबर को पूरा करने वाले हैं। इसके साथ ही इन्हें विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियमित करने का भी फैसला लिया गया है। मंत्रिमंडल ने उन अंशकालिक कार्यकर्ताओं की सेवाओं को विभिन्न विभागों में दैनिक वेतन भोगी के रूप में परिवर्तित करने का भी निर्णय लिया, जिन्होंने 31 मार्च 2021 को 8 वर्ष का निरंतर सेवाकाल पूरा कर लिया है अथवा 30 सितंबर 2021 को पूरा करने जा रहे हैं। कोरोना काल मे कर्मचारियों के लिए यह सौगात किसी बड़े तौहफे से कम नही है।