HP Weather Update: हिमाचल में जारी रहेगा बारिश का दौर, 8 तक येलो अलर्ट... ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में जारी रहेगा बारिश का दौर, 8 तक येलो अलर्ट... ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में जारी रहेगा बारिश का दौर, 8 तक येलो अलर्ट...

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अब जोर पकड़ने लगा है। अगले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। दरअसल, राज्य में मानसून गतिविधियां बढ़ जाने के बाद अब बारिश का दौर तो रहेगा लेकिन प्रदेश में 8 अगस्त तक मध्यम वर्षा का यैलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी शिमला, सुंदरनगर में बूंदाबांदी हुई, जबकि धर्मशाला में 2, नाहन में 8.2, मनाली में 8, सोलन में 3, मंडी में 2, बिलासपुर में 4, हमीरपुर में 11, जुब्बड़हट्टी में 6, कुफरी में 1.5, बरठीं में 14, सैंज में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि बीते 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिसमें कसोल में 33, सेओबाग में 19, केलांग व बिलासपुर में 3-3, चंबा व मनाली में 2-2, नादौन में 7, धर्मशाला में 1 सैंटीमीटर वर्षा हुई है।


वहीं 27 जून से 2 अगस्त तक के मानसून सीजन में अब तक प्रदेश को 656.61 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुक्सान हो चुका है। इस अवधि में 144 लोगों की मौत और 255 लोग घायल हो चुके हैं। 54 लोग लापता हैं और 112 मवेशियों की भी मौत हो चुकी है। 50 कच्चे-पक्के मकान पूरी तरह से, जबकि 123 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 8 दुकानें व 2 लेबर शैड को क्षति हुई है, वहीं 121 गौशालाएं व 2 घराट भी जमींदोज हुए हैं।