उद्योगों को इस वर्ष भी नही लगेगा बिजली का झटका ddnewsportal.com

उद्योगों को इस वर्ष भी नही लगेगा बिजली का झटका ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

उद्योगों को इस वर्ष भी नही लगेगा बिजली का झटका 

लगातार तीसरे वर्ष भी रहात, पंजीकृत गो सदन और गो अभ्यारणों से 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से शुल्क।

हिमाचल प्रदेश में उद्योगपतियों को बिजली शुल्क में लगातार तीसरे वर्ष भी राहत दी गई है। हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को वर्ष 2022-23 के लिए बिजली की नई दरें तय कर दी हैं। इंडस्ट्री के लिए बिजली की दरों को लगातार तीसरे साल भी नहीं बढ़ाया गया है। घरेलू दरों को 20 पैसे बढ़ाया गया है लेकिन बढ़ी हुई दरों को सब्सिडी के तौर पर सरकार वहन

करेगी। घरेलू उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। वहीं प्रदेश में रक्षा बलों द्वारा दी जा रही सेवाओं को देखते हुए राज्य के भीतर रक्षा प्रतिष्ठानों से घरेलू दरों पर शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले थोक दरों पर शुल्क लिया जाता था। वहीं डिफेंस केंटोनमेंट एरिया में चल रहे कमर्शियल प्रतिष्ठानों से वाणिज्यिक दरों पर शुल्क लिया जाएगा। 
साथ ही गो सेवा आयोग से पंजीकृत गो सदन और गो अभ्यारणों से 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले घरेलू दरों पर शुल्क लिया जाता था। बिजली बोर्ड को सरकार से मिलने वाली सब्सिडी की राशि 500 करोड़ से बढ़ाकर 750 करोड़ रुपये कर दी गई है।