जानियें कैसा है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वास्थ्य ddnewsportal.com

जानियें कैसा है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वास्थ्य ddnewsportal.com
फाईल फोटो: जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश।

जानियें कैसा है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वास्थ्य 

कब मिलेगी एम्स से छुट्टी और कब पंहुचेंगे शिमला, पढें ये खबर...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है। आज यानि मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली से उन्हे छुट्टी मिल जाएगी। एम्स से छुट्टी मिलने के बाद मुख्यमंत्री आई.जी.आई. एयरपोर्ट नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अपराह्न 3 बजे पहुंचेंगे, जिसके

बाद वह अपराह्न 3.15 बजे हैलीकॉप्टर से शिमला के लिए रवाना होंगे और 20 मिनट के भीतर अन्नाडेल पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह सायं 7 बजे होटल पीटरहॉफ में होने वाली भाजपा विधायक दल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकार के हवाले से जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं तथा उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। उधर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज

ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि आई.जी.एम.सी. शिमला के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रुटीन चैकअप के लिए एम्स नई दिल्ली में भर्ती हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हल्के दर्द की शिकायत महसूस हुई थी, जिसके बाद वह अपना चैकअप करवा रहे हैं। आब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।