Paonta Sahib: पाँवटा कॉलेज में विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन मीटिंग, दी ये जानकारी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कॉलेज में विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन मीटिंग, दी ये जानकारी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कॉलेज में विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन मीटिंग, दी ये जानकारी...

पाँवटा साहिब के श्री गुरु गोविन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर विभव कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दीक्षा आरम्भ समारोह (इंडक्शन मीटिंग) का आयोजन किया गया। समारोह का शुभ आरम्भ प्राचार्य की बैज पिनिंग से किया गया।  तदुपरांत मंच संचालक डॉक्टर पूजा भाटी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक सभी विज्ञान संकाय से जुड़े प्राध्यापकों, विविध क्लब एवं सोसाइटीज से परिचित कराया गया। इसके पश्चात सी सी ऐ के मार्क्स एवं प्रैक्टिकल तथा थ्योरी के अंकों की जानकारी दी और उन्हें महाविद्यालय से जुड़ी आवश्यक जानकारियां जैसे अवकाश सम्बंधित, कोड ऑफ़ कंडक्टऔर अन्य अनुशासनात्मक जानकारियां दी गयी। 


कार्यक्रम के अगले भाग में विभिन्न संकायों से प्राध्यापकों ने अपना परिचय एवं अपने अपने विषय की विशेष जानकारियां दीं जिसमे प्राणी विज्ञान विभाग से प्रोफेसर सुलक्षणा शर्मा, रसायन विज्ञान विभाग से अमिता जोशी, भौतिकी से प्रोफेसर मनदीप गाँधी, वनस्पति विज्ञान से प्रोफेसर धनमंती कंडासी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। इसके अतिरिक्त प्रोफेसर ऋतू पंत ने दीक्षा समारोह के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।  गणित विभाग से प्रोफेसर तनु चंदेल एवं वंदना कंसल, अंग्रेजी विभाग से प्रोफेसर शीतल, भौतिकी से प्रोफेसर चीनू बंसल, कंप्यूटर विभाग से प्रोफेसर सुनील शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किये। 
कार्यक्रम के अंतिम भाग में प्राचार्य डॉक्टर विभव कुमार शुक्ला ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, समाज के प्रति जागरूक नागरिक बनने तथा दीक्षांत समारोह तक अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की सलाह दी। कार्यक्रम का समापन डॉक्टर ऋतू पंत के धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्र गान से हुआ। इस कार्य क्रम में लगभग विज्ञान संकाय के ८० विद्यार्थियों ने भाग लिया।