आप हम लगा सकते हैं भ्रष्टाचार पर लगाम- ddnewsportal.com

आप हम लगा सकते हैं भ्रष्टाचार पर लगाम- ddnewsportal.com

आप हम लगा सकते हैं भ्रष्टाचार पर लगाम 

शिलाई मे जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से बैठक पर आईजी रामेश्वर ठाकुर ने किया आह्वान

कार्तिक तोमर-शिलाई

हिमाचल प्रदेश पुलिस सतर्कता विभाग की आईजी रामेश्वर ठाकुर ने शिलाई में जनप्रतिनिधियों विभागीय अधिकारियों तथा आम जनता से एक बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकना रहा। इस बैठक में सभी वर्ग के करीब 5 दर्जन लोगों ने भाग लिया। पुलिस थाना शिलाई में पुलिस सतर्कता विभाग हिमाचल प्रदेश के आईजी रामेश्वर ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि, विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, तहसीलदार शिलाई व अन्य विभाग के विभाग अधिकारी तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की बैठक में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आज के दौर

में भ्रष्टाचार को कैसे रोका जाए, तथा पारदर्शिता पूर्वक कैसे विकास कार्य किए जाए, इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में, लोक निर्माण विभाग में, विकास खंड कार्यालय व अन्य सभी विभागों में पारदर्शिता से कार्य किया जाए। ताकि आने वाले समय में कोई भ्रष्टाचार ना हो सके। हर विभाग का कार्य पारदर्शिता पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सतर्कता विभाग किसी भी भ्रष्टाचार की छानबीन करता है ऐसी नौबत क्यों आने दी जाए की छानबीन करें। यदि हम सब कार्य को पारदर्शिता पूर्ण करें तो जहां विकास में चार चांद लगेंगे वहीं विकासात्मक कार्य पारदर्शिता पूर्ण होंगे। बैठक में लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता प्रमोद उपरेती, तहसीलदार शिलाई निशा आजाद, थाना प्रभारी शीलाई मस्तराम, व्यापार मंडल शिलाई के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य, उप प्रधान और विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी तथा विभिन्न विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।