नेहा संधू को एचपीयू SCA अध्यक्ष की कमान ddnewsportal.com

नेहा संधू को एचपीयू SCA अध्यक्ष की कमान  ddnewsportal.com

नेहा संधू को एचपीयू SCA अध्यक्ष की कमान

मेरिट के आधार पर मनोनयन, संजौली कॉलेज की अध्यक्ष ये...

HPU यानि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एससीए की अध्यक्ष नेहा संधु को नियुक्त किया है। 87 सदस्यीय कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा शनिवार को की गई। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नेहा संधु (माइक्रोबायोलॉजी विभाग) को मेरिट आधार पर हिमाचल विश्वविद्यालय की गठित एससीए का अध्यक्ष मनोनीत किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नयन जीत सिंह ने एससीए कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सिमरन (केमिस्ट्री विभाग) को उपाध्यक्ष, भानू प्रिया (बायोसाइंस, जूलॉजी) को सचिव और आशीष कुमार (यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल) को एससीए का सह सचिव मनोनीत किया है। 

उधर, राजधानी के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में मेरिट आधार पर गठित की एससीए में दामिनी ठाकुर अध्यक्ष, मोनिका शर्मा उपाध्यक्ष, अंतरा सोनी सचिव, प्रद्युम्न शर्मा को सह सचिव मनोनित किया है। प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रियांशु शर्मा, अक्षिता, हर्ष ठाकुर, अवंतिका पामंटा, सैहजली चौहान, समक्ष धाल्टा, अनुज शर्मा, सोनाली कौशल, अर्पित शर्मा, अंजली नानक, सुशांत शर्मा, प्रवृष्टि नेगी, श्याम सुंदर रांटा, समृद्धि रांटा, श्रेया ठाकुर, चिराग मेहता, अक्षिता पिरटा, आस्था, अराईश शर्मा, ईशा, मोना शर्मा, शगुन सिंह, हर्ष कुमार, हर्षिता गुप्ता, मुस्कान ठाकुर, महक राजटा, लक्ष्य,  ईशिता शर्मा, साक्षी, नीतिश कुमार, एलिजा नेगी और ज्योति को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किए हैं।