HP Weather Update: आज बढ़ेगी कंपकंपी, इन इलाकों में बर्फबारी के आसार... ddnewsportal.com

HP Weather Update: आज बढ़ेगी कंपकंपी, इन इलाकों में बर्फबारी के आसार... ddnewsportal.com

HP Weather Update: आज बढ़ेगी कंपकंपी, इन इलाकों में बर्फबारी के आसार...

हिमाचल में आज यानि शनिवार से मौसम करवट बदल सकता है। इससे प्रदेश में कंपकंपी बढ़ेगी। वैसे भी सुबह शाम की ठंड ने आम जनजीवन प्रभावित किया है। सूखी ठंड ने बीमारियों ने भी लोगों को घेर लिया है। लेकिन अब मौसम विभाग का नया अपडेट आया है। 
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शनिवार से मौसम करवट बदलेगा। इससे मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात होने का मौसम विभाग ने अंदेशा जताया हुआ है।

हालांकि 17 दिसम्बर से लेकर 21 दिसम्बर तक फिर से मौसम साफ व शुष्क रहेगा। मौसम के करवट बदलने से शीतलहर में इजाफा हो सकता है। जिला कुल्लू, लाहौल-स्पीति और रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा सहित अन्य ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फ के फाहे गिरने से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में आसमान पर बादलों ने डेरा डाले रखा, जिससे धूप न खिलने के कारण ठंड बढ़ गई। शनिवार को भी सुबह से ही कई स्थानों पर बादल छाए रहने से ठंड में बढ़ौतरी हुई है।