CM Sukhu News: जयराम ठाकुर के बयान पर सीएम सुखविंदर सुक्खू का पलटवार, इतनी जल्दी में क्यों... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: जयराम ठाकुर के बयान पर सीएम सुखविंदर सुक्खू का पलटवार, इतनी जल्दी में क्यों... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: जयराम ठाकुर के बयान पर सीएम सुखविंदर सुक्खू का पलटवार, इतनी जल्दी में क्यों...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को करारा जवाब दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार ने विधायक निधि नहीं रोकी है। उन्होंने पूछा कि भाजपा के पास कोई चिट्ठी है तो बताए। विपक्ष के आरोप पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पलटवार करते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ बहाना ढूंढ रहे हैं कि विधायक निधि बंद हो। उन्होंने कहा कि 10 हजार करोड़ रुपये का क्लेम जो दिसंबर में मिलना चाहिए था, विपक्ष के लोग उसे रुकवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार इसे भेजा गया है। शनिवार को राजभवन परिसर शिमला में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता है कि जयराम ठाकुर बोल क्या रहे हैं। वह यह कह रहे हैं कि विधायक निधि को बंद कर दिया गया है।


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की जानकारी वह सचिवालय से प्राप्त कर रहे हैं और फाइल के पीछे इतना घूम रहे हैं, अच्छा होता कि जब हिमाचल प्रदेश में आपदा आई थी तो प्रभावित परिवारों के लिए वह नई दिल्ली में जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलते और अनुरोध करते और राज्य को विशेष राहत पैकेज मिलता। उन्होंने कहा कि वह ठगने का काम कर रहे हैं। यह चीज उन्हें समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक निधि किसी प्रकार से नहीं रोकी गई है। मीडिया की सुर्खियां बनने के लिए अगर वह ऐसा कर रहे हैं तो गलत कर रहे हैं। आपदा राहत पैकेज मिलना चाहिए, उसके लिए वह खड़े नहीं हुए। उन्होंने तीन दिन तक चर्चा की और बड़ी-बड़ी बातें कीं। उन्हें प्रदेश के लोगों की चिंता करनी चाहिए। विधानसभा में आपदा राहत पैकेज पर जब बात की तो उसके लिए वह खड़े नहीं हुए। अभी सिर्फ बहाना यह ढूंढ रहे हैं कि विधायक किसी तरह से बंद हो जाए। साथ दें और कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश के विकास में योगदान दें।