सिरमौर: कुलदीप ठाकुर प्राथमिक शिक्षक संघ बकरास के अध्यक्ष, पढ़ें किसे मिला कौन सा दायित्व... ddnewsportal.com

सिरमौर: कुलदीप ठाकुर प्राथमिक शिक्षक संघ बकरास के अध्यक्ष, पढ़ें किसे मिला कौन सा दायित्व...  ddnewsportal.com

सिरमौर: कुलदीप ठाकुर प्राथमिक शिक्षक संघ बकरास के अध्यक्ष, पढ़ें किसे मिला कौन सा दायित्व...

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक संघ बकरास के त्रेवार्षिक चुनाव रविवार को बी आर सी सी कार्यालय बकरास में संपन्न हुए। यह त्रेवार्षिक चुनाव के जिला से प्रतिनियुक्ति पर आए पर्यवेक्षक लाल सिंह शर्मा, सहसचिव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, चतर सिंह ठाकुर जिला प्रवक्ता प्राथमिक शिक्षक संघ तथा अनिल तोमर महासचिव प्राथमिक शिक्षक संघ कफोटा की देखरेख में संपन्न हुए।

आम सभा की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर द्वारा की गई। आम सभा में पूर्व कार्यकारिणी द्वारा त्रेवार्षिक 2022-25  का आय-व्यय विवरण दिया गया। उसके उपरांत चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई जिसमें सर्वसम्मति से कुलदीप ठाकुर को अध्यक्ष, बलबीर सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान, चमेल सिंह को महासचिव, कुलदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा बीरबल शर्मा को महालेखाकार चुना गया।

इस मौके पर शिक्षा खंड बकरास के शिक्षक साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही पूर्व में सेवानिवृत हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के आजीवन सदस्यो ने भी भाग लिया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ बकरास के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्म दत्त शर्मा, जयपाल राणा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महासचिव, अमर सिंह ठाकुर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, कुंदन सिंह, मोहन सिंह, दिलीप सिंह, केवल शर्मा, सहित दर्जनों अध्यापकों ने भाग लिया।