Himachal News: आखिर क्यों गये कांग्रेस के विधायक भाजपा के साथ, सामने आया सच! ddnewsportal.com

Himachal News: आखिर क्यों गये कांग्रेस के विधायक भाजपा के साथ, सामने आया सच!  ddnewsportal.com

Himachal News: आखिर क्यों गये कांग्रेस के विधायक भाजपा के साथ, सामने आया सच!

पिछले दो दिन से हिमाचल प्रदेश की सियासत में भूचाल सा आया हुआ है। सियासी उठापटक के बीच राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने वाले कांग्रेस विधायक का बयान सामने आया है। जिसमे कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर आरोप लगाये गए है।

विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुटलैहड़ से कांग्रेस के विधायक रहे दविन्द्र भुट्टो ने एक समाचार पत्र को दिये बयान में कहा कि हमने राज्यसभा वोट हिमाचली प्रत्याशी को डाली है न की बाहरी व्यक्ति को। इसके लिए कोई व्हिप जारी नहीं था और उनकी सदस्यता गलत रद्द की गई है जिसको अदालत में चैलेंज किया जाएगा।


भुट्टो ने यह भी कहा कि डेढ़ साल से उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी और न ही काम हो रहे थे। सरकार के पास रुपए नहीं हैं और खजाना खाली है। ऐसे में भाजपा के साथ जाने का फैसला लिया गया है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के हित के लिए यह फैसला लिया गया है और वह जरूरत पडऩे पर भाजपा की टिकट से कुटलैहड़ से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ कई लोग आंदोलनरत्त है और कइ वर्गों की मांगे पूरी नहीं हो रही हैं।