Himachal Flash Flood News: मनाली में बारिश का कहर, घर बहे, पुल पर खड्ड...  ddnewsportal.com

Himachal Flash Flood News: मनाली में बारिश का कहर, घर बहे, पुल पर खड्ड...  ddnewsportal.com

Himachal Flash Flood News: मनाली में बारिश का कहर, घर बहे, पुल पर खड्ड... 

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन जैसे जैसे रफ्तार पकड़ रहा है, तबाही के निशान भी छोड़े जा रहा है। गत दिनों सिरमौर जिला में दो स्थानों पर भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद अब मनाली में बारिश ने अपना कहर बरपाया है। 
मनाली में बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांवो के लोगों के बीच हडकंप मच गया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बादल फटने से पलचान में दो घर बह गए हैं जबकि एक घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पुल व पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग भी बन्द हो गया है। फिलहाल मनाली प्रशासन के द्वारा राहत कार्य जारी है।


पलचान पंचायत की बीडीसी सदस्य रेशमा देवी व प्रधान कौशल्या व पूर्व प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि रात लगभग 1 बजे अंजनी महादेव नदी में बाढ़ आ गई और नदी किनारे रहने लोग घरों से भागे।
सूचना मिलने पर प्रशासन ने दलबल सहित मौके पर पहुंच जायजा लिया और सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पलचान से पतलीकूहल तक के लोगों को सतर्क किया। उन्होंने बताया कि दो घर बाढ़ की चपेट में आए है जबकि एक घर को आशिंक रुप से नुकसान पहुंचा है। पुल के उपर बड़े बडे पत्थर देख ऐसा लगता है जैसे नदी पुल पर बहती हो।