Himachal News: आ गई कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची ddnewsportal.com

Himachal News: आ गई कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची ddnewsportal.com
फाइल फोटो: हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री।

Himachal News: आ गई कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची

हर्षवर्धन चौहान ने प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में कहा ये...

हिमाचल प्रदेश का पारा भी अब बढ़ने वाला है। हम मौसम की नही बल्कि चुनावी पारे की बात कर रहे है। आने वाले दिनों में हिमाचल में एमसी इलेक्शन की सरगर्मियां बढ़ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम शिमला चुनाव के लिए प्रत्याशियों

की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने निगम के सात वार्डों के लिए प्रत्याशी तय किए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पहली सूची जारी करते हुए कहा कि जल्द ही पार्टी सभी 34 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

जारी पहली सूची के मुताबिक टूटीकंडी वार्ड से उमा कौशल, लोअर बाजार से उमंग बंगा, बैनमोर शीनम कटारिया,भट्टाकुफर नरेंद्र ठाकुर, छोटा शिमला सुरेंद्र चौहान, न्यू शिमला कुसुम लता, पटयोग से दीपक रोहाल  को प्रत्याशी बनाया है। 

वहीं, पालमपुर नगर निगम के पराला वार्ड से राधा सूद को उमीदवार बनाया है। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सरकार के कार्यों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जिताऊ उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी बनाया रही है।