कांग्रेस के ये नेता 135 महिलाओं को करवा चुके हैं माता रेणुका जी के दर्शन ddnewsportal.com

कांग्रेस के ये नेता 135 महिलाओं को करवा चुके हैं माता रेणुका जी के दर्शन  ddnewsportal.com

श्री रेणुकाजी: मन्नत पूरी करने की दिशा में प्रदीप चौहान का बढ़ा एक और कदम...

कांग्रेस नेता 135 महिलाओं को करवा चुके हैं माता रेणुका जी के दर्शन, सुक्खू के सीएम बनने पर 251 महिलाओं को धार्मिक तीर्थ ले जाने की रखी है इच्छा...

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चुनाव से पूर्व ही सीएम बनने की मन्नत मांगने वाले पाँवटा साहिब के युवा कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान फिर से महिलाओं को श्री रेणुका जी के दर्शन को ले गये। संक्रांति के सुअवसर पर इस बार चौथे दौरे में प्रदीप चौहान 29 महिलाओं को दर्शन कराने के लिए धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी ले गये। इससे पहले तक वह 106 महिलाओं को दर्शन

करा चुके हैं और अब मिलाकर 135 महिलाएं हो गई है जिनको आज दर्शन करवाएं है। जैसा कि विदित है कि प्रदीप चौहान ने विधानसभा चुनाव से पूर्व मन्नत मांगी थी कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने और सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो वह 251 महिलाओं को रेणुका माता जी के दर्शन करायेंगे। अब वह अपनी मन्नत को पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है।