पाँवटा साहिब में मेरी शान है तिरंगा ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब में मेरी शान है तिरंगा  ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब में मेरी शान है तिरंगा 

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा मुहिम के तहत भाजयुमो ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ये रहा रूट...

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा मुहिम को लेकर भाजयुमो पांवटा साहिब ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। मोटरसाईकिल पर पाँवटा के लोनिवि विश्राम गृह से

निकली यह तिरंगा यात्रा विभिन्न रूटों से होती हुई बायकुंआ में सम्पन्न हुई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पवन चौधरी और पाँवटा साहिब अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने बताया कि हर घर तिरंगा,

घर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने हेतु युवा मोर्चा ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। पीडबल्यूडी विश्राम गृह से शुरू हुई थे बाईक रैली मुख्य बाजार होते हुए वाई प्वाइंट, बद्रीपुर, बातापुल, पुरुवाला, पीपलीवाला से होकर शिव मंदिर बाँएकुआ में समाप्त हुई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेन्द्र कुमार सहित

सैंकड़ो की संख्या में युवा शामिल हुए। भाजयुमो पाँवटा साहिब अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा कि यह रैली युवाओं में देश के प्रति प्रेम के जोश को दुगुना कर गई है। ऐसे आयोजन लोगों के दिलों में देश पहले की भावना को जगाता है। हम सभी ने यह संकल्प लेना है कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों कीचत पर तिरंगा झंडा लगाना है।