Paonta Sahib: पत्रकार के अपहरण और हत्या के प्रयास की पुलिस में शिकायत, ये गंभीर आरोप... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पत्रकार के अपहरण और हत्या के प्रयास की पुलिस में शिकायत, ये गंभीर आरोप... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पत्रकार के अपहरण और हत्या के प्रयास की पुलिस में शिकायत, ये गंभीर आरोप...

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस थाने में एक वेब पोर्टल के पत्रकार ने उनके अपहरण और हत्या के प्रयास की शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ की गई है जिसमे एक कांग्रेस के नेता का नाम भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


पुलिस को दी गई शिकायत में पत्रकार जसवीर सिंह उर्फ जस्सी ने बताया कि गत देर शाम वह अपने घर के नजदीक यमुना विहार में सैर कर रहे थे। इस दौरान बाइक और एक यूटिलिटी जैसी गाड़ी में 5-6 लोग आते हैं और उनको जबरन उठाकर यमुना के रास्ते एक क्रेशर पर ले जाते हैं। जहां पर उनको बंधक बनाया जाता है और उसके साथ मारपीट की जाती है। इस दौरान उन्हे अवैध खनन के खिलाफ खबर न लगाने की धमकियां दी जाती है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी को भी फोन कर धमकाया जाता है कि अगर पत्रकार ने खनन के खिलाफ लिखना नहीं छोड़ा तो जान से मार दिया जाएगा। उसके बाद पुलिस पत्रकार को क्रेशर से छुड़वाकर थाने लेकर आती है।


पत्रकार जसवीर सिंह ने बताया कि यमुना नदी में पाइप डालकर अवैध खनन किया जा रहा था जिसकी खबर उन्होंने 4 दिन पहले ग्रामीणों के कहने पर लगाई थी। इस खबर से बोखलाए कांग्रेस नेता और उनके गुर्गों ने उन पर हमला किया है।
शिकायत में उन्होंने बताया कि क्रेशर पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की है। इस दौरान उनका पर्स मोबाइल और 5000 रूपये भी छीन लिए गए। जसवीर सिंह ने आरोप लगाए की इस दौरान क्रेशर पर ले जाकर उनकी जबरन वीडियो बनाई गई उनसे कई कोरे कागजों पर दस्तखत लिए गए इतना ही नहीं मारपीट कर उनका वीडियो बनाया में कई नेताओं के नाम भी बुलवाए गए।
उधर, इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी पाँवटा साहिब अदिति सिंह (IPS) ने बताया कि जसवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।