पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने आगजनी से पीड़ित परिवारों की मदद को बढ़ाए हाथ- ddnewsportal.com

पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने आगजनी से पीड़ित परिवारों की मदद को बढ़ाए हाथ- ddnewsportal.com

15 परिवारों को 1500-1500 रूपये की मदद

पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने आगजनी से पीड़ित परिवारों की मदद को बढ़ाए हाथ

पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने गोजर पंचायत में गेहूं की फसल में आग लगने से पीड़ित 15 परिवारों को अपनी तरफ से 1500-1500 रूपये की मदद की है। आगजनी की सूचना के बाद पूर्व विधायक मौके पर पंहुचे और पीड़ित किसानों से मिले। साथ ही 15 परिवार को 1500-1500 रुपये की सहायता की। इसके लिए लोगों ने पूर्व विधायक का

धन्यवाद किया। इस दौरान मण्डल प्रधान अश्विनी शर्मा, प्रधान बलदेव प्रधान और  राकेश आदि मौजूद रहे।
 गोर हो कि पांवटा साहिब के गोजर-अड्डेन तथा भगवानपुर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों स्थानों पर लगभग 25 बीघा से अधिक भूमि पर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के सैकड़ों लोगों, दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर आगे फैलने से रोका जिससे 15 लाख रुपये से अधिक चल अचल संपत्ति को आगजनी से बचा लिया गया। प्रभावित किसानों में मदन सिंह, आत्माराम, कमलेश कुमार, दीपचंद और काका राम की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे करीब डेढ़ से दो लाख की क्षति आंकी जा रही है।
वहीं, दूसरी तरफ पांवटा साहिब के भगवानपुर गांव में गेहूं की फसल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग तैयार खड़ी गेहूं की फसल में दूर-दूर तक पहुंच गई। करीब पांच बीघा से अधिक भूमि पर फसल जलकर राख हो गई। भगवानपुर निवासी महिला फजलीत, मनोहर अली और शुक्रदीन की गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंची है। गांव में एक लाख से अधिक कि गेहूं फसल जलकर राख हो गई है।
उधर, अग्निशमन विभाग पांवटा केंद्र के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अड्डेन तथा भगवानपुर में आगजनी से काफी नुकसान हुआ है। दकमल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काबू पा लिया। जिससे आसपास के साथ लगते खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।