दुगाना पंचायत मे फतेह चौहान निर्विरोध उप-प्रधान ddnewsportal.com

दुगाना पंचायत मे फतेह चौहान निर्विरोध उप-प्रधान ddnewsportal.com

दुगाना पंचायत मे फतेह चौहान निर्विरोध उप-प्रधान

प्रधान पद के लिए आमने सामने का मुकाबला, 6 वार्ड मैंबर भी चुने गये सर्व सम्मति से

विकास खंड पांवटा साहिब की बड़ी पंचायतों मे शुमार दुगाना पंचायत मे उप प्रधान सहित 6 वार्डो के मैंबर निर्विरोध चुने गये हैं। उप प्रधान पद पर भटाड़ निवासी युवा फतेह सिंह चौहान को पंचायत ने सर्व सम्मति से उप प्रधान चुन

लिया है। वर्षों के इतिहास मे पहली बार ऐसा हुआ है कि उक्त पंचायत मे उप प्रधान निर्विरोध चयनित हुआ है। वरना यहां पर प्रधान पद के साथ साथ उप प्रधान पद के लिए भी कड़ा मुकाबला होता था। युवा चेहरे को पूरी पंचायत ने अपना समर्थन दिया है जिसके लिए फतेह चौहान ने सभी प्रबुद्ध मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। गोर हो कि फतेह सिंह का ससुराल पंचायत के

बड़े गांव दुगाना मे हैं। इसी के साथ साथ पंचायत के सात वार्डों मे से 6 वार्ड मैंबर पर भी सहमति बनी है। केवल एकमात्र वार्ड नंबर-5 पर चुनाव होने हैं। साथ ही पंचायत प्रधान पद के लिए दो महिला दावेदारों के बीच सीधी टक्कर है। इसमे एक महिला इंद्रा देवी पत्नी गुलाब सिंह भंडारी और दूसरी उम्मीदवार धनो देवी पत्नी कल्याण सिंह शामिल है।