प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों को भी मिलें पदोन्नति का लाभ- शालू ddnewsportal.com

प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों को भी मिलें पदोन्नति का लाभ- शालू  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: शालू परमार, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग, हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ।

प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों को भी मिलें पदोन्नति का लाभ

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ (महिला विंग) प्रदेश अध्यक्ष शालू परमार ने उठाई प्रमोशन की मांग।

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की प्रदेशाध्यक्ष शालू परमार ने हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी ठाकुर को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों, मुख्याध्यापक व प्रवक्ता पद पर पदोन्नति में हो रही देरी के बारे में अवगत करा कर प्रमोशन अति शीघ्र करवाने के लिए एक मांग पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से उनसे मांग की गई है कि हिमाचल प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों का एक बहुत बड़ा वर्ग कार्यरत है और वह काफी लंबे समय से

अपने पदोन्नति का इंतजार कर रहा है। अन्य सभी वर्गों की निरंतर पदोन्नति होती जा रही हैं केवल प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के मुख्य अध्यापक तथा प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति निरंतर लंबित होती जा रही है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश से मान्यता प्राप्त की हुई है जिसका नेतृत्व अश्विनी ठाकुर कर रहे हैं। इसलिए संघ के द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विभागाध्यक्ष के समक्ष प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों की पदोन्नति की मांग प्रमुखता से उठाकर  जुलाई माह में पदोन्नति की सूची को जारी किया जाए जिससे इस वर्ग को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल पाए, मांग की गई है।