Sirmaur: राजेंद्र सिंह नेगी भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक ddnewsportal.com

Sirmaur: राजेंद्र सिंह नेगी भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक ddnewsportal.com

Sirmaur: राजेंद्र सिंह नेगी भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ ने जिला सिरमौर से शिलाई निवासी राजेंद्र सिंह नेगी को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर जिला सिरमौर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त कर हाईकमान का आभार प्रकट किया है तथा राजेंद्र नेगी को बधाई दी है। 

उधर, अपनी नियुक्ति पर राजेंद्र सिंह नेगी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संयोजक विनोद ठाकुर, विधायक  सुखराम चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव सिंह तोमर और जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता का धन्यवाद किया है। तथा आश्वासन दिया है कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व दिया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।