कल विधानसभा मे चलेगा सेनिटाईजेशन अभियान- ddnewsportal.com

कल विधानसभा मे चलेगा सेनिटाईजेशन अभियान- ddnewsportal.com

कल विधानसभा मे चलेगा सेनिटाईजेशन अभियान 

भाजयुमो पांवटा साहिब गांव-गांव को करेगा सेनिटाईज, लोगों को करेंगे मास्क वितरित।

भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब निरंतर कोरोंना काल में जनकल्याणकारी कार्य कर रहीं हैं।इस बार कोरोना पिछले साल की तुलना में ज़्यादा भयभीत करने वाला हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल भी हैं। युवा मोर्चा इस कोरोना काल में हरसंभव प्रयत्नशील कार्य कर इस भय के माहौल को कम करने का कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में 23 मई को युवा मोर्चा पाँवटा साहिब अपने विधानसभा में जगह-२ सैनीटाइजेशन, मास्क वितरण

का कार्य कर रही हैं। जिसके लिए मंडल ने प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। भाजयुमो पांवटा अध्यक्ष चरनजीत चौधरी ने बताया कि युवा मोर्चा पाँवटा साहिब आज वर्चुअल बैठक भी करेंगी। जिसमें कोरोना टेस्ट जागरूकता अभियान, नयें संक्रमित कोरोना मरीज़ों की पहचान करना, कोरोना पीड़ितों को भोजन उपलब्ध करवाना, वैक्सिनेशन के लिए मदद, कोरोना मरीज़ों को ambulance उपलब्ध ना होने पर भर्ती करवाना आदि विषयों पर चर्चा की जायेंगी। उन्होंने कहा कि भाजयुमो पूर्ण रूप से कोरोंना महामारी को रोकने हेतु सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।