सिरमौर: समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए नागरिक सर्वेक्षण, भागीदारी का आग्रह... ddnewsportal.com

सिरमौर: समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए नागरिक सर्वेक्षण, भागीदारी का आग्रह...  ddnewsportal.com

सिरमौर: समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए नागरिक सर्वेक्षण, भागीदारी का आग्रह...

हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान, शिमला द्वारा ‘‘समृद्ध हिमाचल-2045’’ की पहल चलाई जा रही है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां देते हुए बताया कि इस पहल का उददेशय राज्य को सत्त आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 वर्षीय रोड़मेप तैयार करना है, जिसके लिए नागरिक सर्वेक्षण किया जा रहा है।

सरकारी प्रवक्ता ने हिमाचल प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए जिला सिरमौर की जनता से भी हिमाचल के भविष्य में भागीदार बनने का आग्रह किया हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए  https://forms.gle/WAU9xDjLaR85PStC6  पर लॉगइन करें। सर्वेक्षण हिन्दी व अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि समृद्ध हिमाचल-2045 पहल की अधिक जानकारी  https://himachal.nic.in/samridhhimachal  पर प्राप्त की जा सकती है।