Shillai: शिलाई भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक, प्रदेश में चलाएगा जनजाति संपर्क अभियान  ddnewsportal.com

Shillai: शिलाई भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक, प्रदेश में चलाएगा जनजाति संपर्क अभियान  ddnewsportal.com

Shillai: शिलाई भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक, प्रदेश में चलाएगा जनजाति संपर्क अभियान 

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल शिलाई की बैठक अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी  विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस मौके  पर भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के एसटी मोर्चा के प्रभारी प्रदीप सिंगटा ने संगठन के कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश के मंडलों में एसटी मोर्चा के सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें जनजाति संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। एसटी मोर्चे द्वारा वन बूथ फाइव एसटी, अभियान को शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी की सरकार ने 70 सालों से शोषित व वंचित लोगों को उनका अधिकार दिया है। हिमाचल प्रदेश के गिरिपार के हाटी समुदाय के लोगों को जनजाति अधिकार देश की मोदी सरकार ने दिया है, जबकि कांग्रेस सरकार ने इसमें अटकाने का काम किया। 


भाजपा एसटी मोर्चा शिलाई मंडल के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा करेगा और देश की नरेंद्र मोदी सरकार की जनजाति कल्याणकारी नीतियों को घर द्वार तक पहुंचाएंगे और 2024 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस बैठक में  शिलाई बीजेपी मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर जिला बीजेपी एसटी मोर्चा सचिव अनिल ठाकुर, प्रदेश एसटी मोर्चा कार्यकारणी सदस्य एवम जिला परिषद सदस्य अनिल सूर्या, शिलाई भाजपा विस्तारक विक्रम शर्मा, मंडल महामंत्री एसटी मोर्चा ज्ञान सिंह चौहान, बंसी राम शर्मा, उपाध्यक्ष दौलत राम चौहान, सूरज चौहान, सुनील ठाकुर, कोषाध्यक्ष कल्याण ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, मोर्चा के प्रवक्ता कंवर सिंह राणा, IT संयोजक फौजी सावन सिंह ठाकुर व पृथ्वी तोमर सहित काफी संख्या में एसटी कार्यकर्ता मौजूद रहे।