Shillai Nagar Panchayat: कुछ इस तरह हुआ है नगर पंचायत शिलाई के वार्डो का परिसीमन, पढ़ें कुल 7 वार्ड कहाँ से कहाँ तक... ddnewsportal.com

Shillai Nagar Panchayat: कुछ इस तरह हुआ है नगर पंचायत शिलाई के वार्डो का परिसीमन, पढ़ें कुल 7 वार्ड कहाँ से कहाँ तक...
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर की नगर पंचायत शिलाई के वार्डो का परिसीमन निर्धारण कर सूची जन साधारण के लिए अवलोकन हेतु अधिसूचित की है। अधिसूचना के अनुसार यदि जन साधारण को इस नगर पंचायत के वार्डों के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव हो तो वह 7 दिनों के भीतर 9 जून, 2025 सांय 5 बजे तक अपना आक्षेप एवं सुझाव लिखित रूप में उपायुक्त सिरमौर को प्रस्तुत कर सकते है।
उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत शिलाई में कुल 7 वार्ड है, जिसमें वार्ड नं0-1 महासू नगर कॉलोनी में उक्त वार्ड राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के नीचे पश्चिम में लायक राम पुत्र दौलत राम के मकान, पूर्व में 0 पॉइंट नाया खतर सिंह पुत्र तेलु राम के मकान तक, उत्तर में पेट्रोल पम्प से दक्षिण में राजकीय पशु चिकित्सालय तक।
वार्ड नं0-2 दुर्गा नगर कालोनी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के ऊपर पश्चिम में ग्यार सिंह पुत्र रतन सिंह का मकान व लक्ष्मी राज होटल से उत्तर में राजकीय महाविद्यालय शिलाई तक पूर्व में बंदोबस्ती रास्ता पंचराम पुत्र कली राम के मकान तक तथा दक्षिण में 0 पॉइंट नाया राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के उपर।
वार्ड नं0-3 चुडेश्वर महाराज कोलोनी पश्चिम में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के ऊपर सुंदर पुत्र मदन सिंह सिंह के मकान से उत्तर में राजकीय महाविद्यालय शिलाई तक व् पूर्व में बिशन सिंह पुत्र जंगली राम के मकान तक व दक्षिण में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई तक।
वार्ड नं0-4, राजस्व कालोनी पश्चिम में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 में 0 पॉइंट के नीचे सुंदर सिंह के मकान,व् तहसीलदार निवास राजकीय व० मा० वि० शिलाई उत्तर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के नीचे तथा दक्षिण में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिलाई तक तथा पूर्व में कँवर सिंह पुत्र राय सिंह के मकान तक।
वार्ड नं0-5, शिवा कालोनी उत्तर में कँवर सिंह के मकान से शुपा राम पुत्र प्रीतम के मकान तक तथा अस्पताल रोड के नीचे दक्षिण में साधू राम साधू पुत्र नैणू के मकान तक तथा पश्चिम में कल्याण सिंह पुत्र जीतू के मकान से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिलाई तक।
वार्ड नं0-6, महादेव कॉलोनी उत्तर में हि०प्र० लो० नि० विभाग विश्राम गृह शिलाई, पूर्व में मौजा बेला की सीमा के साथ-2 नागरिक अस्पताल शिलाई, बिशन सिंह पुत्र मदन सिंह के मकान तक।
वार्ड नं0-7, गुगा महाराज कॉलोनी उत्तर में नागरिक अस्पताल शिलाई से पूर्व में मौजा गवाली की सीमा तक दक्षिण में परशुराम मन्दिर से ऊपर व् गाता मैदान तक पश्चिम में साधू पुत्र नैणू राम के मकान से परशुराम मंदिर तक का क्षेत्र सम्मिलित है।