Sirmour: बिल पास करने की एवज में रिश्वत, विजिलैंस ने 50 हजार के साथ धरा वन निगम का अधिकारी ddnewsportal.com

Sirmour: बिल पास करने की एवज में रिश्वत, विजिलैंस ने 50 हजार के साथ धरा वन निगम का अधिकारी  ddnewsportal.com

Sirmour: बिल पास करने की एवज में रिश्वत, विजिलैंस ने 50 हजार के साथ धरा वन निगम का अधिकारी

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर मे वन निगम का एक बड़ा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलैंस के हत्थे चढ़ा है। जिला मुख्यालय नाहन में विजिलैंस की टीम ने राज्य वन निगम लिमिटेड के डिवीजनल मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। जानकारी के मुताबिक आरोपो अधिकारी ने शिकायतकर्ता वन निगम के एक ठेकेदार से 67 लाख रुपए के बकाया बिलों को

पास करने की एवज में 2 प्रतिशत कमीशन की डिमांड की थी। इसके साथ ही बिलों को पास न करने की धमकी भी दी।
ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलैंस नाहन से की। विजिलैंस टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी डिवीजनल मैनेजर की मांग के मुताबिक उसे 50000 रुपए की पहली किस्त दी तो विजिलैंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोचा लिया। उधर, स्टेट विजिलैंस की एसपी अंजुमन आरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को 50000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।