LS Election HP News: शिमला संसदीय क्षेत्र में 71.26 फीसद मतदान, नाहन अव्वल... ddnewsportal.com

LS Election HP News: शिमला संसदीय क्षेत्र में 71.26 फीसद मतदान, नाहन अव्वल... ddnewsportal.com

LS Election HP News: शिमला संसदीय क्षेत्र में 71.26 फीसद मतदान, नाहन अव्वल...

शनिवार को सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र में कुल 71.26 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन विभाग की तरफ हे मिली अंतिम सूचना के मुताबिक नाहन विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 79.99% मतदान रिकार्ड हुआ। 
विभिन्न विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो जिला सोलन में कुल 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमे अर्की विधानसभा क्षेत्र में 68.11 प्रतिशत, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 71.83 प्रतिशत, दून विधानसभा क्षेत्र में 73.84 प्रतिशत, सोलन विधानसभा क्षेत्र मे 68.60 प्रतिशत, कसौली विधानसभा क्षेत्र में 76.15 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी तरह सिरमौर जिला में कुल 74.65 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 73.12 प्रतिशत,
नाहन विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 79.99 प्रतिशत, श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 72.30 प्रतिशत, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 75.78 प्रतिशत और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 71.22 प्रतिशत मतदान हुआ। 


जिला शिमला की बात करें तो यहां कुल 69.27 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमे चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 67.52 प्रतिशत, ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 66.61 प्रतिशत, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 63.37 प्रतिशत, शिमला विधानसभा क्षेत्र में 64 प्रतिशत, शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 66.72 प्रतिशत, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 75.51 प्रतिशत, रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 74.19 प्रतिशत तथा रोहडू विधानसभा क्षेत्र में 74.43 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।