पवन कुमार अध्यक्ष तो डाॅ मामराज पुंडीर चुने महामंत्री ddnewsportal.com

पवन कुमार अध्यक्ष तो डाॅ मामराज पुंडीर चुने महामंत्री ddnewsportal.com

पवन कुमार अध्यक्ष तो डाॅ मामराज पुंडीर चुने महामंत्री 

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का शिमला में हुआ चुनाव।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के आज चुनाव हुए। इसमे पवन कुमार को दूसरी बार शिक्षक महासंघ का प्रांताध्यक्ष बनाया गया है। डाॅ मामराज पुंडीर को राज्य महामंत्री का कार्यभार दिया गया है। शिमला के कुफरी स्थित होटल

गलू में राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका वीर भगत ने निभाई। जबकि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की राज्य इकाई में पवन कुमार को दूसरी बार प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई जबकि डॉ मामराज पुंडीर को राज्य महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ संगठन मंत्री विनोद सूद, कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम और दर्शन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर, उपाध्यक्ष रामकृष्ण मारकंडे, प्रवक्ता संवर्ग के उपाध्यक्ष

नरेंद्र कपिला, टीजीटी प्रमुख अशोक कुमार, डीपीई प्रमुख सुरेंद्र कुमार, c&v प्रमुख तीर्थ आनंद, जेबीटी प्रमुख हेमराज विनोद और महिला विंग में उपाध्यक्ष ललिता वर्मा, सह संगठन मंत्री विष्णु शर्मा और नरेश शर्मा, महिला विंग की सचिव कृष्णा चंदेल, जबकि संवर्ग की सचिव ज्योति महाजन, कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार व राजेंद्र कृष्ण, मीडिया प्रमुख शशि शर्मा, सह प्रमुख रविंद्र कुमार को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, उत्तरी क्षेत्र प्रमुख जगदीश चंद्र कौशिक, विशेष आमंत्रित सदस्य जगदीश चौहान समेत राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये रही पूरी कार्यकारिणी की सूची-

अध्यक्ष    :    पवन कुमार
बरिष्ठ उपाध्यक्ष:  जयशंकर ठाकुर
उपाध्यक्ष
प्रधानाचार्य :  रामकृष्ण मारकंडेय
प्रवक्ता       :  नरेन्द्र कपिला
टी.जी.टी.   : अशोक कुमार
डी.पी.ई.     : पुरेंद्र कुमार
सी. & वी.    :तीरथानंद
जे.वी.टी.      : हेमराज
महिला          :ललिता वर्मा
संगठन  मंत्री  :विनोद सूद
सह संगठन मंत्री: भीष्म सिंह
सह संगठन मंत्री
प्रांत महामंत्री : डाॅ मामराज पुंडीर
अतिरिक्त महामंत्री :सुधीर गौतम
अतिरिक्त महामंत्री: दर्शन लाल
सचिव 
प्रधानाचार्य
प्रवक्ता  :  वलदेव मन्हास
डी.पी.ई. :
टी. जी. टी.:सहदेव
सी.& वी 
जे.वी.टी. : ज्योति महाजन
महिला : कृष्णा चंदेल
कोषाध्यक्ष :यशवंत शर्मा
आंतरिक अंकेक्षक :मोही राम
कार्यालय सचिव :प्रदीप कुमार
कार्यालय सचिव: राजेंद्र कृष्ण
मीडिया प्रमुख : 
शशी शर्मा सरकाघाट
सहप्रमुख: 
श्याम शर्मा
रविंद्र 
रनवीर
राजेंद्र नूरपुर

शैक्षिक प्रकोष्ठ
संयोजक : नरेंद्र सूद
सह संयोजक: शिव कुमार 
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ
संयोजक : वीरेन्द्र चड्डा
सह संयोजक :संदेश कुमार
शिक्षक सम्मान आयाम
संयोजक  : जे. सी. नेगी उपनिदेशक
सह संयोजक:मनु महेश
                  
समर्थ भारत आयाम
प्रमुख :  संजीव कुमार
सह प्रमुख: राजेंद्र कंवर
प्रकाशन प्रकोष्ठ
संयोजक : अजय आचार्य
सह संयोजक
विभाग शिमला: 
प्रमुख : वीरभगत
विभाग सोलन
प्रमुख : अमित नयनादेवी
विभाग हमीरपुर
प्रमुख :रविदत्त
विभाग मंडी
प्रमुख :चत्तर सिंह
विभाग कांगड़ा
प्रमुख : जोगिन्द्र