सिरमौर हॉकी टीम में होना है सिलेक्ट तो पहुंचे यहां ddnewsportal.com

सिरमौर हॉकी टीम में होना है सिलेक्ट तो पहुंचे यहां  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: सुखराम चौधरी और सरदार बलजीत सिंह नागरा।

सिरमौर हॉकी टीम में होना है सिलेक्ट तो पहुंचे यहां 

हाॅकी सिरमौर करवाने जा रहा है स्टेट हाॅकी ओलंपिक गेम्स के लिए ट्रायल, महासचिव सरदार बलजीत सिंह नागरा ने दी जानकारी, ये रहेगी कंडीशन...

हिमाचल प्रदेश स्टेट हाॅकी ओलंपिक गेम्स 2022 के लिए हाॅकी ट्रायल होने जा रहे हैं। सिरमौर जिला की महिला और पुरुष टीम के चयन के लिए यह ट्रायल सभी आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए हाॅकी सिरमौर 13 अगस्त 2022 को सुबह 8:00 बजे पांवटा साहिब के पुरूवाला मैदान में करवाने जा रहा

है। यह जानकारी देते हुए हाॅकी सिरमौर के अध्यक्ष सुखराम चौधरी और जनरल सेकेट्री सरदार बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि सिरमौर के हॉकी प्लेयर जो इस टीम में सिलेक्ट होना चाहते हैं वह समय पर पुरुवाला स्कूल के खेल मैदान में पहुंच जाएं। उन्होंने बताया कि चयन के लिए पात्रता में सभी खिलाड़ी सिरमौर जिले से

होने चाहिए। सभी खिलाड़ी अपने साथ अपने आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड और दो पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर आए। अधिक जानकारी के लिए 93188 86139 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने हाॅकी खिलाडियों से इस मौके का लाभ उठाने ईआ आह्वान किया है।