सिरमौर के दो मजदूरों की अंगीठी की गैस लगने से मौत ddnewsportal.com

सिरमौर के दो मजदूरों की अंगीठी की गैस लगने से मौत ddnewsportal.com

सिरमौर के दो मजदूरों की अंगीठी की गैस लगने से मौत

सात अन्य हुए बेहोश, इस विधानसभा क्षेत्र के है सभी कामगार...

शिमला जिले में मजदूरी के लिए गये सिरमौर जिला के दो युवकों की अंगीठी की गैस लगने से मौत हो गई है जबकि सात अन्य बेहोश हो गये हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर उपमंडल के कुमारसेन में अंगीठी की गैस लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि उसके सात अन्य साथी बेहोश हो गए। सभी मृतक और घायल सिरमौर जिला के रेणुका के रहने वाले हैं। मृतकों की उम्र  21 और 22 साल के है।  दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 
पुलिस के मुताबिक सभी मजदूर कोटगढ़ की जरोल पंचायत के

जब्बलपुर गांव में कुलदीप मेहता के मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे।  मजदूरों ने ठंड से बचाने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई और दरवाजा बंद कर सो गए। सुबह जब अन्य मजदूरों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो बड़ी मुश्किल से विनोद व यशपाल ने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में दो मजदूर अचेत पड़े थे, जबकि अन्य बेहोशी की हालत में थे। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटगढ़ में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक मजदूरों की पहचान रमेश (22) और सुनील (21) के रूप में हुई है। ये दोनों सिरमौर जिला के रेणुका के चाडना गांव के निवासी थे। बेहोश हुए मजदूरों के नाम अनिल, कुलदीप, राजेन्द्र चौहान, राहुल, विनोद, यशपाल और कुलदीप हैं और ये भी रेणुका जी के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 19 से 36 वर्ष का बीच है। इन्हें उपचार के लिए कोटगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मौत की वजह दम घुटना सामने आई है।