251 की मन्नत: अब तक 222 महिलाओं को यात्रा करवा चुके प्रदीप चौहान ddnewsportal.com

251 की मन्नत: अब तक 222 महिलाओं को यात्रा करवा चुके प्रदीप चौहान ddnewsportal.com

251 की मन्नत: अब तक 222 महिलाओं को यात्रा करवा चुके प्रदीप चौहान 

कांग्रेस युवा नेता ने संक्रांति पर फिर 87 महिलाओं को करवाये मां रेणुका जी के दर्शन, सीएम सुक्खू से जुड़ी है मन्नत...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुड़ी पाँवटा साहिब के एक कांग्रेस युवा नेता की मन्नत के मुताबिक अब तक 222 महिलाओं ने श्री रेणुका जी माता के दर्शन कर लिये है।

मंगलवार 14 मार्च 2023 को चौथे राउंड में कांग्रेस का युवा नेता प्रदीप चौहान श्री रेणुका मां के दर्शनों के लिए 87 महिलाओं को ले गये। जिससे अब तक वह अपनी मन्नत के मुताबिक 251 महिलाओं मे से अब तक 222 महिलाओं को यह धार्मिक यात्रा करवा चुके है। अब मात्र 29 महिलाओं को प्रदीप चौहान ने दर्शन करवाने है और उनकी मन्नत पूरी करने वाली माता रेणुका जी से की अपनी इच्छा पूरी हो जाएगी। 

गोर हो कि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदीप चौहान ने रेणुका माता से मन्नत मांगी थी कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बने, वह रेणुका माता जी के चरणों में 251 महिलाओं की यात्रा करवायेंगे। उन्होंने मां के चरणों में माथा टेक सुख शांति की कामना की है।