Paonta Sahib: भंगानी माँ भद्रकाली मंदिर में हुआ हिंदू जागरण मंच की बैठक का आयोजन, एकजुटता पर फोकस ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भंगानी माँ भद्रकाली मंदिर में हुआ हिंदू जागरण मंच की बैठक का आयोजन, एकजुटता पर फोकस  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भंगानी माँ भद्रकाली मंदिर में हुआ हिंदू जागरण मंच की बैठक का आयोजन, एकजुटता पर फोकस

पाँवटा साहिब की ग्राम पंचायत भंगानी स्थित ऐतिहासिक माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में हिंदू जागरण मंच की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित विनय बृजेश कौशिक ने की। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संगठन से जुड़े और स्थानीय क्षेत्र के लगभग 400 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा जमीनी स्तर पर इसकी पहुंच को बढ़ाना था। बैठक में इलाके के विभिन्न प्रबुद्ध और वरिष्ठ वक्ताओं ने मंच से अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज में सांस्कृतिक चेतना जगाने और संगठन को एकजुट होकर आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।