Himachal News: भाजपा ने एक साल में किया सिर्फ अड़ंगा डालने का काम, सीएम सुक्खू ने दिया प्रदेश विरोधी मानसिकता करार ddnewsportal.com

Himachal News: भाजपा ने एक साल में किया सिर्फ अड़ंगा डालने का काम, सीएम सुक्खू ने दिया प्रदेश विरोधी मानसिकता करार ddnewsportal.com

Himachal News: भाजपा ने एक साल में किया सिर्फ अड़ंगा डालने का काम, सीएम सुक्खू ने दिया प्रदेश विरोधी मानसिकता करार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने पिछले एक वर्ष में केवल और केवलमात्र विकास के मामले में अड़ंगा डालने का ही काम किया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित बैठक में सीएम ने कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी है। बीते एक साल में भाजपा ने हिमाचल विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। राहत राशि दिलाने में मदद नहीं की। वाटर सेस और बिजली परियोजनाओं के मामले में भी अड़ंगा डाला। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम वाटर सेस दे रहे हैं, लेकिन हिमाचल में इस बाबत एतराज जताया जा रहा है। बिजली कंपनियां इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले गई है।


बीबीएमबी से 4300 करोड़ का एरियर लेना है। 7 फीसदी रॉयल्टी का यह एरियर है। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल गई थी। इसमें भाजपा ने अड़ंगा डाला। मानसून सीजन के दौरान हिमाचल को भारी नुकसान हुआ। राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार से विशेष आपदा राहत पैकेज मांगा गया। भाजपा ने विधानसभा में इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय नियमों में बदलाव कर आपदा प्रभावितों को 4500 करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया।
हमने आपदा के बाद के नियमों के तहत 9700 करोड़ केंद्र सरकार से मांगा। उम्मीद थी कि दिसंबर तक 5000 करोड़ आएगा लेकिन वो भी नहीं मिला। इस मामले को भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री के समक्ष नहीं उठाया। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार आने वाले समय में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में 20 प्रतिशत राजस्व में बढ़ोतरी की है। प्रदेश में जीएसटी में भी बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस सभी गारंटियों को पूरा करेगी।