Paonta Sahib: भाजपा ने किया शोषण तो कांग्रेस सरकार ने दिया तोहफा- प्रदीप ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा ने किया शोषण तो कांग्रेस सरकार ने दिया तोहफा- प्रदीप ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

Paonta Sahib: भाजपा ने किया शोषण तो कांग्रेस सरकार ने दिया तोहफा

कर्मचारियों को ओपीएस देने की घोषणा पर पाँवटा साहिब कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान का बयान, सुक्खू सरकार करेगी सभी गारंटियां पूरी

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा सचिवालय में हुई पहली ही कैबिनेट की बैठक में ओल्ड पेंशन बहाल कर दी है। पाँवटा कांग्रेस नेता के प्रदीप चौहान ने प्रदेश में ओल्ड पेंशन बहाल करने पर मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू और सभी मंत्रियों का आभार जताया है। साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई दी हैं और कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। 
पाँवटा साहिब में जारी प्रेस बयान में प्रदीप चौहान ने कहा कि पांच साल बीजेपी ने कर्मचारियों का शोषण किया और इस शोषण का अंत कांग्रेस की सरकार बनते ही कर दिया। हिमाचल के कर्मचारी हो या माता बहने कांग्रेस ने उनके लिये अभूतपूर्व फैसला लिया है।
भाजपा ने कर्मचारियों को पांच साल ठगा और  ये फैसला कर्मचारी हित मे लिया गया बड़ा फैसला साबित होगा।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार आने वाले दिनों में हिमाचल की जनता की भावना को जानते हुए सशक्त और ठोस निर्णय लेने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर ओल्ड पेंशन लागू कर कर्मचारियों को जहां तोहफा दिया है वहीं महिलाओं को 1500 रुपए देने के लिए सरकार ने सब कमेटी का गठन किया है और जल्द ही महिलाओं को 15 सौ रुपए पेंशन के रूप में मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भी जो एक लाख रोजगार देने का वादा कांग्रेस ने किया है। उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने केवल प्रदेश को कर्ज में डुबोने के अलावा कोई काम नही किया है। प्रदेश में लोगो और कर्मचारियों को ठगने का काम किया है और जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया और अब सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अब प्रदेश की कमान सौंपी है, जो जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी।