भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियां बनकर रह गई परिवार के दल ddnewsportal.com

भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियां बनकर रह गई परिवार के दल ddnewsportal.com

भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियां बनकर रह गई परिवार के दल

धर्मशाला मे भाजपा कार्यसमीति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्ष पर कसा तंज, अपनो को भी एकजुटता की नसीहत

भाजपा के अलावा देश में पीडीपी सहित सभी राजनीतिक पार्टियां एक परिवार की पार्टियां बनकर रह गई हैं। इन राजनीतिक दलों के संसदीय बोर्डों में चाचा, ताया और सिर्फ परिवार के ही लोग होते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने धर्मशाला में आयोजित

भाजपा कार्य समीति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होनें कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस का आज इतना बुरा हाल है। जबकि भाजपा में पार्टी ही परिवार होता है। नड्डा ने कहा कि भाजपा का विचार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है। हमें कभी भी अहम में नहीं आना चाहिए, लेकिन अति विश्वास में सुस्त भी नहीं होना चाहिए। ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ भाजपा का आर्थिक मॉडल है। यही वजह है कि लोग भाजपा को पसंद करते हैं। 
उन्होंने नेताओं को अपरोक्ष रूप से गुटबाजी पर विराम लगाने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के 18 करोड़ कार्यकर्ता हैं। कोई भी राजनीतिक दल भाजपा के मुकाबले में नहीं है। हमारी ताकत एकता है। सभी

कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि ताकत से कई बार हम कमजोर भी होने लगते हैं। जिस तरह से भगवान जगन्नाथ के रथ को सब हाथ लगाते हैं। रथ चलता रहता है। यह पता नहीं चलता कि किसने कितनी ताकत लगाई है। पार्टी को जगन्नाथ का रथ मानकर न खींचें, बल्कि हमें यह देखना होगा कि हम अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं या नहीं। ताकत लगा रहे हैं तो हमें उसका मूल्यांकन भी करना होगा।
नड्डा ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि वे आगे नहीं बढ़ पाए। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी को जोड़ा ही न हो, अकेले ही चलते रहे हों। हमें अपनी योग्यता, परिपक्वता और स्वीकार्यता पर ध्यान देना होगा। हमारी उपयोगिता

क्या है, ये देखना होगा। दुर्गा और लक्ष्मी वहीं टिकती हैं, जहां इनका सम्मान होता है। यह पहले भी कहते रहे हैं कि मतदाताओं के लिए गंभीर रहें, उनका सम्मान करें। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने भी आर्थिक मॉडल बनाकर ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।