Himachal: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शनिवार को आयेंगे पाँवटा साहिब ddnewsportal.com

Himachal: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शनिवार को आयेंगे पाँवटा साहिब ddnewsportal.com

Himachal: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शनिवार को आयेंगे पाँवटा साहिब 

गजेंद्र सिंह शेखावत यमुना घाट उत्सव में लेंगे भाग, ये है कार्यक्रम...

केंद्र सरकार में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को पाँवटा साहिब के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। केंद्रीय मंत्री यहाँ

पर यमुना घाट उत्सव में भाग लेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
आयोजक हरि यमुना सहयोग समिति पाँवटा साहिब के पदाधिकारी विकास वालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि

केंद्रीय मंत्री का शनिवार सुबह 10 बजे का पाँवटा साहिब पंहुचने के कार्यक्रम है। वह 11 से 01 बजे तक यमुना घाट उत्सव में भाग लेंगे। इस दौरान वह गोबिंद घाट नवीनीकरण एंव सौंदर्यीकरण की

आधारशिला रखेंगे। और उसके बाद रामलीला मैदान में उनका जन संबोधन कार्यक्रम होगा। उन्होंने सभी भक्तों व आम जनता से कार्यक्रम में पंहुचने का आह्वान किया है।