Paonta Sahib: गैलेक्सी आईटीआई हीरपुर में भारत विकास परिषद का नशामुक्त भारत अभियान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गैलेक्सी आईटीआई हीरपुर में भारत विकास परिषद का नशामुक्त भारत अभियान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गैलेक्सी आईटीआई हीरपुर में भारत विकास परिषद का नशामुक्त भारत अभियान

भारत विकास परिषद शाखा पाँवटा साहिब द्वारा गैलेक्सी आई टी आई हीरपुर में नशामुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान की संयोजिका सुमन गुप्ता ने बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया। प्रांत महिला संयोजिका डॉ भुपेश धीमान ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। संस्कार विभाग के संयोजक

अरुण शर्मा ने भारत विकास परिषद की जानकारी तथा इसके उद्देश्य के बारे में बताया। आरती पराशर ने बच्चों को नशे के प्रकार बताए। यदि हम देशभक्ति का नशा अपनाएं तो अपने देश को उन्नति के मार्ग पर ले जा सकते है। विशिष्ट वक्ता मनोवैज्ञानिक डॉ योगिता गुप्ता ने बच्चों को बहुत ही प्रभावी ढंग से नशा क्या है, इस से कैसे बचा जा सकता है, की विस्तृत जानकारी दी। अंत में सुमन

गुप्ता ने बच्चों को नशा ना करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर गैलेक्सी आई टी आई के चेयरमैन राजेंद्र नेगी, प्रधानाचार्य माम राज, स्टाफ सदस्य, भारत विकास परिषद के सदस्य अरुण शर्मा, हेमंत जैन, डॉ भूपेश धीमान, सुमन गुप्ता, आरती पराशर, विशिष्ट वक्ता डॉ योगिता गुप्ता आदि उपस्थित रही।