शिमला: सीमेंट प्लांट विवाद पर सीएम सुक्खू ने कही ये बड़ी बात... ddnewsportal.com

सीमेंट प्लांट विवाद पर सीएम ने कही ये बड़ी बात...
प्रदेश को लोगों को आने वाले समय में मिलेगी सौगात, जल्द सुलझेगा मामला
हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सचिवालय में पत्रकारों से कहा कि अदाणी समूह और ट्रक ऑपरेटरों के साथ चल रहे विवाद को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में लोगों को सस्ती दरों पर सीमेंट उपलब्ध करवाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में सीमेंट संयंत्रों से संबंधित मुद्दे के प्रति गंभीर है। पूरा विवाद सीमेंट प्लांट प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के बीच का है और इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को सीमेंट सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। यह सरकार सत्ता परिवर्तन के लिए नही बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनी है।