पूर्व मंत्री के खिलाफ तीन पुलिस थाने में दी शिकायत ddnewsportal.com

पूर्व मंत्री के खिलाफ तीन पुलिस थाने में दी शिकायत ddnewsportal.com

पूर्व मंत्री के खिलाफ तीन पुलिस थाने में दी शिकायत 

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुड़ा है मामला, पाॅंवटा साहिब से भी उठी कार्रवाई की मांग, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार को हमीरपुर स्थित गांधी चौक पर जमकर नारेबाजी की। एसपी हमीरपुर को शिकायत देकर कहा कि पुलिस जल्द सख्त कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ जसवां परागपुर में अभद्र भाषा के प्रयोग पर देहरा के बाद अब तीन और थानों में शिकायत दी गई है।
शिमला में एनएसयूआई के राज्य महासचिव यासीन बट्ट और एचपीयू अध्यक्ष लछत शर्मा, सुजानपुर में ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, बंगाणा में प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने शिकायत दी है। इन्होंने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बिक्रम सिंह के समक्ष उनके समर्थकों की ओर से की गई नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश में हर बार सरकार बदलती है, लेकिन जिस तरह से अभद्र व्यवहार भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह और उसके समर्थकों ने मुख्यमंत्री के लिए किया है, वह अत्यंत निंदनीय है। एक तरफ तो मुख्यमंत्री से रिश्ते जोड़ कर नारेबाजी की जा रही थी, वहीं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करके गालियां भी निकाली गई हैं। उनके साथ सुजानपुर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा, सुजानपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महिला कांग्रेस की सुषमा शर्मा, युवा कांग्रेस के सचिन ठाकुर आदि भी उपस्थित रहे। 
उधर पाँवटा साहिब से भी कार्रवाई की मांग उठी है। कांग्रेस नेता व भगानी कांग्रेस ज़ोन प्रधान प्रदीप चौहान ऑए जसवां प्रागपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा के

नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के बारे में जो गलत नारे लगाए गए, उसकी घोर निंदा की है। अपना अनाप-शनाप नारे लगे और पूर्व उद्योग मंत्री चुपचाप सुनते रहे, उनकी छत्रछाया में यह सारा कुछ हुआ। यह एक शर्मसार वाकया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए इतनी गलत भाषा का चयन करना गलत है ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को उनके ख़िलाफ़ एफ़॰आई॰आर दर्ज करनी चाहिए ताकि आगे के लिए माहौल खराब ना हो और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी इन कार्यकर्ताओं पर कुछ एक्शन लेना चाहिए जो इतनी गलत भाषा का उपयोग कर रहे हैं।