अब सोमवार को प्रदेश मे चलेगी परिवहन निगम की बसें ddnewsportal.com

अब सोमवार को प्रदेश मे चलेगी परिवहन निगम की बसें ddnewsportal.com

HRTC कर्मचारियों ने कल की जाने वाली हड़ताल ली वापिस 

अब सोमवार को प्रदेश मे चलेगी परिवहन निगम की बसें 

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की कल यानि सोमवार को हड़ताल नही होगी। कर्मचारियों ने सोमवार को की जाने वाली हड़ताल वापस ले ली है। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जेसी शर्मा के साथ एचआरटीसी कर्मचारियों ने बैठक करके बाद यह निर्णय हुआ है। जेसी शर्मा ने बैठक में आश्वासन दिया कि मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद एचआरटीसी कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में जिन मांगों

पर बनी सहमति है उसमे एचआरटीसी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और अंतरिम राहत का भुगतान किया जाएगा। इससे पहली हुई हड़ताल में यूनिट अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस वापस लिए जाएंगे। अफसरों पर गबन के आरोपों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव खुद जांच करेंगे। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला वापिस लिया। अब सोमवार को हिमाचल प्रदेश मे परिवहन निगम की बस सेवा जारी रहेगी।