हिमाचल में जिंदा ग्रेनेड....... 05 अगस्त 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

हिमाचल में जिंदा ग्रेनेड.......  05 अगस्त 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा  ddnewsportal.com

हिमाचल में जिंदा ग्रेनेड.......

05 अगस्त 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा 

बेरोजगार बदलेंगे तख्त-ताज: विक्रमादित्य
आदर्श के रूप में उभरा हिमाचल: सीएम 
विकास में जेपी नड्डा का योगदान 
बागवानों ने जाम की राजधानी 
कांग्रेस का राजभवन पर प्रदर्शन 
यहां हिरासत में लिये कांग्रेसी नेता
भाजपा सरकार किसान विरोधी: नाॅटी
प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित: बालनाटाह 
वोल्वो बस मे किराये की छूट
एडवोकेट बैठेंगे अनिश्चितकालीन धरने पर
चार करोड़ से नाले का निर्माण: सुखराम 
बाईपास मुआवज़ा राशि निधार्रित: महाजन
वृक्ष हमारे जीवनभर के साथी: बलदेव

सिरमौर जिला में आज 46 मामले और....... कोविड/सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बुलेटिन।


(आज की तस्वीर) श्रीनगर के लाल चोक पर तिरंगा 

स्थानीय (सिरमौर)

1- पाँवटा साहिब में विक्रमादित्य सिंह की हुंकार; बेरोजगार युवा बदलेंगे तख्त-ओ-ताज।

युवा कांग्रेस नेता व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई ने तो जनता की कमर तोड़कर रख दी है लेकिन उसके उपर बढ़ती बेरोजगारी ने जख्म पर नमक छिड़कने का काम किया है। याद रखना यही बेरोजगार युवा दो-तीन माह बाद इस सरकार का तख्तापलट करेंगे। विक्रमादित्य सिंह पाँवटा साहिब में रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ चौतरफा रोश है। आज बागवानों ने सचिवालय घेराव किया और बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ

प्रदर्शन किया। ये वो पीक आवर है जब सेब की फसल की तुडान का समय है लेकिन फिर भी बागवान अपना काम छोड़कर शिमला में प्रदर्शन करने पंहुचे है। इससे समझा जा सकता है कि सरकार के प्रति किसान बागवानों मे भी कितना रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लाखों नौकरियां देने के वायदे तो किये लेकिन नौकरियाँ किसी को नही दी। आज बेरोजगार युवा परेशान है। पाँवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है। इनकी गलत नीतियों के कारण आज युवा वर्ग बेरोजगार सडकों पर घूम रहा है। लेकिन अब जनता ने सरकार बदलने का मूड़ बना दिया है। इसके बाद यह यात्रा वाई प्वाइंट से लेकर मुख्य बाजार होते हुए गीता भवन चौक तक पंहुची। इस दौरान कांग्रेसी नेता व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

2- Paonta Sahib- अब इस तारीख से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे एडवोकेट। 

पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत खोलने की मांग को लेकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल कर चुके पाँवटा साहिब बार एसोसिएशन के सदस्य अब अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की तैयारी में है। मांग पूरी करने के लिए बनाई गई एक्शन कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि यदि जल्द ही पाँवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत शुरू नही हुई तो 8 अगस्त से एडवोकेट्स कोर्ट अटेंड नहि करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जायेंगे। इस धरने की सूचना एक्शन कमेटी ने पत्र के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सहित रजिस्ट्रार जनरल, चीफ सेक्रेट्री, लाॅ सेक्रेट्री, होम सेक्रेट्री, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज सिरमौर, एडीजे नाहन सहित संबंधित विभागों और अधिकारियों को दे दी है। बैठक एक्शन कमेटी के प्रधान राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमे सदस्य एडवोकेट टी एस शाह, डी सी खंडूजा, ओपी चौहान, एन एल परवाल, नरेश तोमर, ज्ञान चंद चौहान, प्रदीप सैनी, अजय चौहान, मंजीत चौधरी, करन ठाकुर, जवाहर लाल चौधरी, परविन्द्र सिंह और खुशांत शर्मा आदि मौजूद रहे। कमेटी का कहना है कि पाँवटा साहिब मे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत न होने के कारण पांवटा साहिब और शिलाई में कोर्ट के मामलों के निपटारे में देरी हो रही है। वही दूसरे गरीब तबके के लोगों को दूर दराज से कोर्ट के काम के लिए नाहन जाना पड़ता है। इसलिए यहां पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र

न्यायालय की स्थाई अदालत खुलनी चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब के अधिवक्ता एवं यहां की जनता पिछले काफी समय से पांवटा साहिब में एडीजे कोर्ट को परमानेंट करने हेतु काफी समय से मांग कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों कों नजरअंदाज कर रही है। उनका कहना है की एसोसिएशन इस बाबत मुख्यमंत्री से भी मिली और हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। यदि उनकी सभी मांगों कों माना जाता है तो वह सरकार का सहयोग करेंगे, लेकिन यदि प्रदेश की सरकार उनकी मांगों कों नही मानती है तो बार एसोसिएशन की ओर से सख्त कदम उठाये जाएंगे और यह कदम जनता के हित में होंगे।

3- लोगों को गंदगी से मिलेगी निजात, 4 करोड़ से होगा नाले का निर्माण: चौधरी

हिमाचल प्रदेश के बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखराम चौधरी ने कहा कि पाँवटा शहर के वार्ड नंबर 5 व 7 से गुजर रहे गन्दे नाले की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा, जिसके लिए सरकार से 4 करोड़ 2 लाख रूपए की राशि स्वीकृति करवाई गई है। ऊर्जा मंत्री ने आज पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 व 7 में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ लोगों की समस्याएँ सुनी तथा उनका निराकरण भी किया। इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस राशि से गंदे नाले के लिए भूमि अधिग्रहण व नाले को ढकने का कार्य किया जाएगा तथा इसके ऊपर से सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इस राशि के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने इस गंदे नाले की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि पाँवटा साहिब के वासियों के लिए यह बड़ी सौगात है इससे क्षेत्र के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। उन्होंने प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन जैसी योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने

पर 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

4- पांवटा बाईपास हेतु अवार्ड घोषित कर मुआवजा राशि निधार्रित: महाजन

उप मंडल अधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में पंचायत भवन भांटावाली में पॉवटा साहिब-बल्लूपूर (देहरादून) फोर लेन रोड के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उप मंडल अधिकारी ने बताया कि बल्लूपूर (देहरादून) राष्ट्रीय उच्च मार्ग फारेलेन में अधिग्रहण की गई भूमि में बनें भवन व ट्यूबवैल हैंडपम्प तथा फलदार व बिना फलदार वृक्षों का मूल्यांकन रिपोर्ट जो कि सम्बंधित विषेषज्ञों द्वारा तैयार की गई

हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार तीन गांवों के अवार्ड उप संपदा केदारपुर, केदारपुर व भूपपुर-द्वितीय के अवार्ड पंचायत-घर भाटांवाली में आम जनता की उपस्थिति में घोषित किये गये। जिसके अनुसार  इन तीन गांवों के कुल भवन 26, पेड फलदार व बिना फलदार 160 और हैंडपम्प  5 की मूल्यांकन राशि 4,21,75,238/-रूपये के अवार्ड घोषित किए गए। ये अवार्ड जन-प्रतिनिधियों व अन्य संबंधित मालकान की उपस्थिति में घोषित किए गये। इस दौरान भाटांवाली के प्रधान राकेश सहित तीनों गांवों के निवासी व भू अधिग्रहण के अधिकारी एवम् कर्मचारी मौजूद रहे।

5- कल इन 11 स्थानों पर कॉविड-19 से बचाव हेतु लगाया जाएगा बूस्टर डोज।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. के एल भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 18 से अधिक आयु वर्ग को 06 अगस्त 2022 को 11 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 06 अगस्त 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला, उप स्वास्थ्य केंद्र पोका, उप स्वास्थ्य केंद्र

शिवपुर, उप स्वास्थ्य केंद्र धौलाकुआं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, उप स्वास्थ्य केंद्र टारु भैला एन जी, उप स्वास्थ्य केंद्र गोज्जर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखुवाला इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र  टीकाकरण  स्थल पर लाना अनिवार्य होगा

6- भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलन: पार्टी मजबूती का लिया संकल्प।

हिमाचल प्रदेश अब चुनावी मोड पर आ गया है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां बढ़ गई है। इसी के तहत सिरमौर जिला के भारतीय जनता पार्टी पाँवटा मंडल पंचायती राज प्रकोष्ठ का सम्मेलन ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला तारूवाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल पाँवटा पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक कलम चौधरी द्वारा की गई। सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज, प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा जिला सिरमौर प्रभारी अरुण फाल्टा, भाजपा मंडल पाँवटा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता और जिला संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ अजय मेहता उपस्तिथ रहे। पंचायती राज प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित भारतीय जनता पार्टी समर्थित सभी पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी मेंबर व वार्ड मेंबर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान तिलक राज द्वारा पंच परमेश्वर के करणीय कार्य व संगठनात्मक विषय मे मार्गदर्शन किया गया। उनहोनें पंच परमेश्वर को उनकी अहमियत समझने की बात करते हुए कहा कि आप पार्टी का आधार हो, जिनके बूते पार्टी जीत हासिल करेगी। इस दौरान समस्त उपस्थित प्रधान व जन-प्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्य बारे विस्तार पूर्वक विवरण दिया गया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रदेश सरकार सुखराम चौधरी द्वारा समारोप किया गया। जिसमे उनके द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं बारे उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया गया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की

जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पंहुचाने का आह्वान किया। अंत मे सभी लोगों ने मिलजुल कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हैं व अपने-अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपने बूथ पर आम जनमानस को दिलवा रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव तक सभी लोग पार्टी की मजबूती के लिए अपने बूथ पर कार्य करेंगे संगठन की तरफ से जो भी दिशा निर्देश होंगे उनको पूर्ण निष्ठा से पूरा करेंगे सभी मिलकर प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

7- सतौन में मंडल स्तरीय वन महोत्सव, बलदेव तोमर ने किया शुभारंभ।

वन मंडल श्री रेणुका जी के अंतर्गत गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन में वन विभाग ने मंडल स्तरीय 73वां वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर आंवले का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। बलदेव तोमर ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि अगर पेड़ पौधे न हो तो सभी जीव जंतुओं का जीवन मुश्किल हो जायेगा, इस लिए पेड़ पौधे जरूरी लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा की वृक्षों को सुरक्षित रखना हर इंसान का कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि जहां पेड़ पौधे अधिक होते हैं वहां पशु पक्षी भी ज्यादा होते है। बलदेव तोमर ने कहा की शहरी क्षेत्र में पेड़ पौधे कम होते हैं इस लिए वहां पर अधिक बीमारियां होती हैं। इस लिए अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर हरियाली लानी चाहिए और पेड़ का पालन अपने बच्चे की तरह करना पड़ता है। बलदेव तोमर ने कहा कि यह बड़े गर्व की

बात है की श्री रेणुका जी मंडल से वन रक्षक तपेंद्र ठाकुर को वन पहरी सम्मान से प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्मानित किया है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य कर्मचारियों को भी अच्छा काम करना चाहिए ताकी आने वाले समय में आप लोग भी प्रदेश स्तर पर सम्मानित होंगे। मुख्य अतिथि ने विभिन्न सहायता समूहों को अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया गया। श्री रेणुका जी के डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया की सतौन में 15 हेक्टेयर भूमि पर 3 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही कहा की श्री रेणुका जी मंडल के अंतर्गत 170 हैक्टेयर में करीब एक लाख से अधिक पौधे लगाए जायेंगे। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है की सभी अपने अपने क्षेत्रों में जंगलों की रक्षा करने में सहायता करें।

(हिमाचल)

1- हिमाचल ने गठन के उपरांत हर क्षेत्र में स्थापित किए नए मील पत्थर: मुख्यमंत्री 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के झण्डूता विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष, समारोह के अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में प्रदेश न केवल क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से बढ़ा है, बल्कि राज्य ने इस अवधि में अनेक उपलब्धियां भी प्राप्त की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी और छोटा राज्य होने के बावजूद आज कई बड़े राज्यों के लिए भी आदर्श राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में अपने गठन के उपरांत राज्य ने अनेक मील पत्थर स्थापित किए हैं, जिसका श्रेय यहां के मेहनतकश लोगों को जाता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि एक समय जब हम प्रदेश के सम्बन्ध में सोचते थे, तो गरीबी और कठिनाइयों की तस्वीर आंखों के सामने उभरती थी, लेकिन आज हमारे प्रदेश की गिनती देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में की जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 60,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आरम्भ की, जो राज्य के लगभग हर गांव में ग्रामीण संपर्क सुनिश्चित करने के लिए एक वरदान साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना शेष है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ नेताओं ने राज्य के विकास के बजाय सत्ता पाने को अधिक महत्व दिया। प्रदेश के चहुमुखी विकास में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के योगदान की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच से हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य को एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ-साथ मंडी, बिलासपुर, चम्बा, सिरमौर तथा हमीरपुर के लिए मेडिकल कालेज मिले हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद सरकार ने प्रदेश का विकास प्रभावित नहीं होने दिया। केंद्र सरकार के भरपूर सहयोग और राज्य सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण यह दौर हिमाचल के इतिहास में एक स्वर्णिम युग साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान मजदूरों की दिहाड़ी में 50 रुपये की वृद्धि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य पैरा वर्करों के मानदेय में भी भारी वृद्धि की है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति विशेष स्नेह है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में प्रधानमंत्री सात बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने

कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल के प्रति यह प्रेम और उनके प्रदेश के लगातार दौरे कांग्रेस नेताओं को शायद रास नहीं आ रहे हैं और कांग्रेसियों को डर है कि प्रधानमंत्री की ये यात्राएं आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के कांग्रेस के सपनों को धराशायी कर देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर, सहारा योजना, शगुन योजना, गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना जैसी योजनाओं से राज्य के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब विपक्षी नेता कह रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद वे इन योजनाओं को बंद कर देंगे, लेकिन प्रदेश की जनता उनके इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के लिए अग्निशमन वाहन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75 वर्ष पर आधारित गीत और हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर आधारित सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के एक वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया।

2- बड़े राज्यों के लिए भी एक आदर्श के रूप में उभरा है हिमाचल: सीएम 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह के अवसर पर बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के घुमारवीं में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश छोटा और पहाड़ी राज्य होने के बावजूद आज कई बड़े राज्यों के लिए भी एक आदर्श के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 साल पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये 75 वर्ष राज्य की एक महत्वपूर्ण विकास यात्रा के साक्षी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य के प्रत्येक नागरिक ने प्रदेश की इस विकास यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बनाने में राज्य के प्रत्येक मुख्यमंत्री का भी योगदान रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के गठन के समय साक्षरता दर केवल 4.8 प्रतिशत थी, जबकि आज प्रदेश की साक्षरता दर 83 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर, सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, शगुन योजना जैसी अनेक योजनाओं ने हर जरूरतमंद परिवार की सहायता की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि

की गई है और बिना आय मानदंड के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया और अब इसे 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाने पर 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। कांग्रेसी नेता राज्य सरकार पर कमजोर वर्गों की अनदेखी के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दे रही है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मुफ्त पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

3- बागवानों ने जाम किया शिमला, 27 संगठनों का बड़ा प्रदर्शन।

संयुक्त किसान मंच के बैनर तले शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रदेश भर से आए बागवानों ने आक्रोश रैली निकाली और सचिवालय का घेराव किया। हजारों की संख्या में शिमला पहुंचे किसान बागवानों ने नवबहार चौक से छोटा शिमला तक करीब तीन किलोमीटर पैदल मार्च किया। संयुक्त किसान मंच के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश के 27 किसान बागवान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीजीपी

संजय कुंडू ने सुबह 10:30 बजे नवबहार और 01:00 बजे छोटा शिमला पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसान बागवानों को सचिवालय तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने छोटा शिमला में संजौली बस स्टॉप के पास तीन स्तर पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शनकारी बेरिकेड पर चढ़ गए जिसके बाद पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि संयुक्त किसान मंच के नेताओं के समझाने पर बागवान शांत हो गए। संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और संजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसान बागवानों को हल्के में लेने की गलती कर रही है।

बागवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई आम आदमी पार्टी-

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शिमला में बागवानों के प्रदर्शन में शामिल होकर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पार्टी के किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी, लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश आजटा और प्रवक्ता गौरव शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता नवबहार में एकत्र होकर सचिवालय में बागवानों के प्रदर्शन में शामिल हुए। नौटी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और बागवान विरोधी हैं। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के

खिलाफ तीन काले कानून लेकर आई थी। इसके विरोध में किसानों ने दिल्ली में लंबे समय तक विरोध दर्ज किया। भाजपा सरकार की नजरों में किसानों की कोई कीमत नहीं है। अब हिमाचल की भाजपा सरकार भी इसी पदचिह्नों चल रही है। डबल इंजन की सरकार जीएसटी को लेकर बहाना बना रही है। सेब पर आयात शुल्क को डबल करने का वादा प्रधानमंत्री ने पालमपुर और शिमला में हिमाचल की जनता से किया था, लेकिन वह भी आज तक पूरा नहीं किया। नौटी ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

4- प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित, जनता को गुमराह करने का प्रयास : बालनाटाह

हिमाचल सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय के नजदीक हुए संयुक्त किसान मंच के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा कि आंदोलनकारी अपनी बात उचित मंच पर रखें, सड़कों पर नहीं। यह प्रदर्शन केवल राजनीति से प्रेरित था। बालनाटाह कहा की सरकार ने सेब मंडी मध्यस्थता योजना में वर्ष 2021 में प्रापण किए गए सेब की लंबित राशि 4.15 करोड़ एचपीएमसी और 4.45 करोड़ हिमफेड को 30 जुलाई 2022 को जारी कर दी है। प्रापण संस्थाओं एचपीएमसी और हिमफेड को आदेश दिए हैं कि वे बागवानों की लंबित राशि नकद में एक सप्ताह के भीतर जारी करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार संवेदनशील सरकार है। सरकार

ने बागवानी नीति में बदलाव करते हुए गत वर्षों की भांति विभिन्न प्रकार के कीटनाशकों के उपदान की पुरानी योजना दोबारा लागू कर दी है। बागवानों से संबंधित उपकरण, एंटी हेलनेट की अदायगी के लिए सरकार ने उद्यान विभाग को 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। निजी सीए स्टोर में लिए जाने वाले सेब के दाम तय करने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। पराला के लिए सड़क को चौड़ा करने के लिए 12.36 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान भाजपा सरकार ने किया है। प्रोसेसिंग प्लांट पराला शीघ्र ही बागवानों को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा, भाजपा नेता चेतन बरागटा और भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा भी मौजूद रहे।

6- कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर राजभवन के बाहर किया प्रदर्शन। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर राजभवन शिमला के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राजभवन के गेट पर पुलिस बल तैनात था। राज्यपाल से मिलने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए और विरोध जताने लगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी में बढ़ोतरी और अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और निर्णयों ने देश को बर्बादी की राह पर पहुंचा दिया है। प्रतिभा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस भाजपा की इन ओछी हरकतों से घबराने वाली नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी

संजय दत्त ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को झूठे केसों में फंसा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस का यह हल्ला बोल पूरे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध में है। यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार लोगों को कोई राहत नहीं देती। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रोहित ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा, आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, नरेश चौहान, अमित नंदा, हरीश जनारथा, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह आदि मौजूद रहे।

7- कांग्रेस ने किया चक्का जाम, पुलिस ने लिये हिरासत में। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने शुक्रवार को हमीरपुर में जोरदार धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। गांधी चौक पर नुक्कड़ सभा के बाद जुलूस के तौर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर करीब 35 मिनट सड़क पर चक्का जाम किया। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हालांकि, बस समेत अन्य बड़े वाहनों का रूट पुलिस ने बदल कर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी थी। शुक्रवार 11:40 बजे सड़क पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस ने दोपहर 12:15 बजे बलपूर्वक हिरासत में लिया। इसके बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, अधिवक्ता रोहित शर्मा, एनएसयूआई महासचिव टौनी ठाकुर और डॉ. चंदन राणा समेत डेढ़ दर्जन कांग्रेसियों को 12 सीटर वैन में बैठाकर

थाना ले जाने लगे तो अन्य कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। इसके चलते पुलिस वैन को गांधी चौक के बजाय साढ़े तीन किलोमीटर अतिरिक्त घूमाकर वाया अणु चौक, हीरानगर, पक्का भरो होते हुए थाना आना पड़ा। इसके बाद एक बोलेरो गाड़ी आई तो उसमें भी पांच ही कार्यकर्ता बैठाए जा सके। कुल 37 लोगों को थोड़ा-थोड़ा करके थाना ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें दोपहर बाद पौने तीन बजे जमानत का पर्चा भरने के बाद रिहा किया गया। अधिवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के राज में महंगाई, बेरोजगारी कई गुना बढ़ी है। इससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। अग्निपथ योजना लागू कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इतिहास में पहली बार खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा है। ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

8- हिमाचल मे मिला जिंदा ग्रेनेड, सेना ने किया डिफ्यूज।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की भदरोया पंचायत में शुक्रवार दोपहर को ग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए सेना बुलाई गई। इससे पहले सूचना मिलने पर थाना डमटाल के अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस टीम सहित मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने ग्रेनेड मिलने वाले क्षेत्र को सील कर दिया। नूरपुर में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरिंद्र कुमार को भी सूचित किया गया। पुलिस ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए सेना के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क साधा। जिसके बाद सेना पंहुची और ग्रेनेड को डिफ्यूज किया। गोर हो कि भदरोया में इसी स्थान पर कुछ वर्ष पहले नौ अगस्त को ग्रेनेड मिला था। इसे डमटाल पुलिस ने कब्जे में लेकर भारतीय सेना की सहायता से डिफ्यूज किया था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया था। ठीक उसी स्थान पर अब फिर से ग्रेनेड मिला है। ऐसी विस्फोटक सामग्री मिलने से लोगों में भय का माहौल है।

9- HRTC की वोल्वो बसों में किराये में 30 फीसदी तक छूट।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बसों में लोगों को ऑफ सीजन में किराये में पांच से 30 फीसदी तक छूट मिलेगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले लोग करीब सामान्य बसों के किराये के समान ही सफर कर सकते हैं। हालांकि, यह किराया बस में सीटों के हिसाब से होगा। पहली 20 सीटों पर कोई छूट नहीं होगी। बीच में और पीछे वाली सीटों में अलग-अलग छूट होगी। परिवहन निगम ने लोगों को राहत के लिए फ्लेक्सी फेयर

योजना शुरू की है। इसमें एक से लेकर 20 नंबर की सीट तक पहले वाला किराया लगेगा। 21, 24, 25, 28 सीट पर पांच प्रतिशत, 22, 23, 26, 27 सीट पर दस प्रतिशत, 29, 32, 33 सीट पर 15 प्रतिशत,  30, 31, 34 सीट पर 20 प्रतिशत, 35, 37 सीट पर 25 और 36 व 38 सीट पर 30 प्रतिशत छूट मिलेगी। इस तरह से अब पालमपुर या बीड़ से दिल्ली का किराया 30 फीसदी छूट के साथ 1480 के बजाय 998 रुपये प्रति सीट लगेगा। सामान्य बसों में दिल्ली का किराया 755 रुपये है। पालमपुर डिपो के डिप्टी डिवीजनल मैनेजर पंकज चड्डा ने पत्रकारों से कहा कि अब पूरे प्रदेश में एचआरटीसी की वोल्वो बसों में लोग कम किराये में सफर कर सकते हैं।

शाम पांच बजे तक का कोविड मीडिया बुलेटिन-

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-