प्रधान-पंच घर पंहुचायेंगे सस्ता राशन- ddnewsportal.com

प्रधान-पंच घर पंहुचायेंगे सस्ता राशन- ddnewsportal.com

प्रधान-पंच घर पंहुचायेंगे सस्ता राशन 

कोरोना संक्रमित होम आईसोलेट मरीजों के लिए पंचायत को देनी होगी सुविधा।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण होम आइसोलेट मरीजों को घर पर ही सरकारी डिपुओं का सस्ता राशन मिलेगा। इसके लिए पंचायत प्रधान और संबंधित वार्ड का पंच सस्ता राशन घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। जिन घरों में कोरोना मरीज आइसोलेट हैं, उनके परिवार के सदस्यों को भी डिपुओं

में नहीं आने की हिदायत है। संक्रमण न फैले इसके चलते यह फैसला लिया गया है। कोरोना मरीज ठीक होने के बाद भी करीब 15 दिन तक राशन लेने डिपुओं में नहीं आएंगे। दरअसल, प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अभी 20 हजार से अधिक है। इनमें से दो हजार के करीब मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य घरों में आइसोलेट हैं। जिला कांगड़ा, मंडी, ऊना, शिमला में कोरोना के ज्यादा मामले हैं। इन जिलों में कई परिवारों के सभी लोग होम आइसोलेट हैं। महीना खत्म होने को आ गया है, लेकिन लोग राशन लेने नहीं आ रहे हैं। सरकार को जानकारी मिली है कि ज्यादातर लोगों ने इसलिए भी दूरी बनाई है, क्योंकि वे कोरोना पॉजिटिव है।  इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश में होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को उनके घर पर ही डिपुओं का सस्ता राशन मिलेगा। संबंधित पंचायत प्रधान और वार्ड पंच को राशन पहुंचने की व्यवस्था करनी होगी। इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं।