80 हजार N-95 मास्क सहित इन देशों से आया ये महत्वपूर्ण सामान- ddnewsportal.com

80 हजार N-95 मास्क सहित इन देशों से आया ये महत्वपूर्ण सामान- ddnewsportal.com

सात समंदर पार से आई मदद

80 हजार N-95 मास्क सहित इन देशों से आया ये महत्वपूर्ण सामान।

युनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से हिमाचल प्रदेश को 80 हजार एन-95 मास्क मिले हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड, कुवैत और ताईवान से भी प्रदेश को मदद पंहुची है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश सरकार को विदेशों से मिलने वाली स्वास्थ्य उत्पादों की मदद जारी है। संयुक्त राज्य अमेरिका से हिमाचल

प्रदेश को भारत सरकार के माध्यम से 80 हजार एन 95 मास्क मिल गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा इंग्लैंड से 36 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ताईवान से 185 सिलिंडर और कुवैत से 188 मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर व 107 लाइव वेट एल्युमिनियम ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरत के मुताबिक इन उपकरणों और सामान का उपयोग किया जाएगा।