पांच साल में सीएम के परिवार की संपत्ति करीब तीन करोड़ बढ़ी ddnewsportal.com

पांच साल में सीएम के परिवार की संपत्ति करीब तीन करोड़ बढ़ी  ddnewsportal.com

पांच साल में सीएम के परिवार की संपत्ति करीब तीन करोड़ बढ़ी

नामांकन पत्र में दिया चुनावी हलफनामें में दी जानकारी, ये हैं पूरा ब्यौरा...

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन भरने की प्रक्रिया के तीसरे दिन जिला मंडी की सराज विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (57) पुत्र दिवंगत जेठू राम, गांव तांदी, डाकघर व तहसील थुनाग ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। चुनावी हलफनामे के मुताबिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परिवार के पास कुल 6.28 करोड़ की संपत्ति है। पिछले पांच साल में परिवार की संपत्ति करीब तीन करोड़ बढ़ी है। 2017 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने 3.27 करोड़ की कुल संपत्ति बताई थी। मुख्यमंत्री पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नामांकन के दौरान नकदी 41,000 और उनकी पत्नी के पास 39,500 थी। यानी, दंपती के पास अस्सी हजार नकद हैं। सीएम के पास चल संपत्ति 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार 614 रुपये है। पत्नी के पास 1 करोड़ 28 लाख 05 हजार 747 रुपये हैं। वर्ष 2017 में 1,20,39,466 और 50,71852 रुपये थी।


मुख्यमंत्री की अचल संपत्ति की लागत एक करोड़ 79 लाख 50 हजार है, जो 2017 में एक करोड़ 35 लाख थी। इस बार इनकी पत्नी के पास 52 लाख 50 हजार की संपत्ति है और पिछली बार यह 35 लाख ही थी। सीएम के पास सेविंग्स के नाम पर 10 पॉलिसियां हैं। एक ही इनोवा गाड़ी है, जिसकी लागत 13.50 लाख है। इसके अतिरिक्त अन्य चल अचल संपत्तियां भी हैं। 2017 में उनके पास एक स्कॉरपिओ गाड़ी भी थी, जिसे बेच दिया गया है।
मुख्यमंत्री के पास तीन सोने की चेन, जिनकी कीमत तीन लाख 10 हजार और उनकी पत्नी के पास 375 ग्राम सोना है। इसकी कीमत 17 लाख है। इससे पहले यह 12 लाख और पांच लाख थी। मुख्यमंत्री की ओर से सात लाख की संपत्ति खरीदी गई है। मुख्यमंत्री के ऊपर 26 लाख 88 हजार 280 का हाउस लोन है। 21 लाख 52 हजार 553 रुपये का आयकर मुख्यमंत्री ने दिया है। इनकी बेटियों के पास 44-44 लाख की संपत्ति है। मंडी में खेती की जमीन, मंडी में ही सात बिस्वा में बना एक घर भी जयराम ठाकुर के नाम पर है। मुख्यमंत्री ने अपने घर का मौजूदा बाजार मूल्य 65 लाख रुपये बताया है। शिमला में भी एक घर जो  मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दोनों के नाम पर है। 
चुनाव हलफनामे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को किसान बताया है। मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाले वेतन, किराया, ब्याज से होने वाली कमाई और किसानी को जयराम ठाकुर ने आय का जरिया बताया है। मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर हैं। उनकी बेटी भी एमबीबीएस हैं। पत्नी की आय वेतन, किराये और ब्याज से होती है। मुख्यमंत्री की बेटी को ब्याज से कमाई होती है।